फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mother is the fortune maker of the house, children are the creators of the future: Anju

विकास भवन सभागार में पोषण पंचायत कार्यक्रम

Thu, 30 Sep 2021 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Mother is the fortune maker of the house, children are the creators of the future: Anju
माता घर की भाग्यविधाता, बच्चे भविष्य निर्माता : अंजू
विज्ञापन

पोषण पंचायत कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में पोषण पंचायत कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल वितरित किया।
उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने कहा कि माता घर की विधाता और बच्चे का भविष्य निर्माता होते हैं। स्वास्थ्य आपकी सबसे बड़ी धरोहर है। अपना कार्य स्वयं करने की आदत डालें। गर्भवती महिलाओं को योगाभ्यास और व्यायाम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि छह महीने तक के बच्चे को मां का दूध मिलना चाहिए। इससे बच्चे के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। छह महीने के बाद बच्चे को अनाज जरूर दें। उन्होंने कहा कि जागरूकता के लिए पोषण अभियान चलाया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि वह घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के पोषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डीपीओ शैलेंद्र राय ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि आपकी भूमिका सिर्फ पोषाहार तक ही सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी महिलाओं को जागरूक करें। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में मोबाइल वितरित किया गया। इस दौरान अनीता, सुनीता, गीता, सुनीता दीक्षित सहित काफी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थीं।
विज्ञापन

पात्रों को दिलाएं लाभ : अंजू
पडरौना। एक दिवसीय दौरे के दौरान बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में अंजू चौधरी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने महिला कल्याण से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ और पीड़ित व्यक्तियों को न्याय दिलाने का निर्देश दिया। बैठक में बीएसए विमलेश कुमार ने विद्यालयों की स्थिति से अवगत कराया। सीओ सदर संदीप वर्मा से हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी ली। उन्होंने महिला उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त आवेदन पत्रों के निस्तारण के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सुनहरी लाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में सुनीं समस्याएं
पडरौना। मिशन शक्ति तीन के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में महिला जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंजू चौधरी ने सभी मामलों को सुना और उसका उचित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उनके समक्ष घरेलू हिंसा, जमीन का विवाद, मारपीट, घरेलू विवाद से जुड़े आवेदन पत्र प्रस्तुत हुए। उनके समक्ष कुल पांच मामले आए। इनमें से दो का निस्तारण कर दिया गया। तीन मामलों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। निस्तारित दोनों मामले पति-पत्नी के विवाद से जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed