फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mother fainted after seeing son's body

एक ही गांव में शव आने से मचा कोहराम

Thu, 12 Aug 2021 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Mother fainted after seeing son's body
बेटे का शव देखते ही बेहोश हो गई मां
विज्ञापन

सलेमगढ़ बाजार में सेफ्टी टैंक में दम घुटने से हुई थी दो की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमगढ़। तरयासुजान थानाक्षेत्र के सलेमगढ़ बाजार में बृहस्पतिवार की शाम को दो युवकों का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। शव को देखते ही अतुल की पत्नी और मां बेहोश होकर गिर पड़ीं। यही हाल प्रेमप्रसाद के घर पर भी था। मौजूद लोग शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधा रहे थे। उधर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती आलोक की हालत अब ठीक बताई जा रही है।
सलेमगढ़ बाजार निवासी दीपक जायसवाल बुधवार को शौचालय का सेफ्टी टैंक साफ करा रहे थे। उसी दौरान मजदूर प्रेम प्रसाद शौचालय के अंदर फंस गया। उसे बचाने के चक्कर में दो भाई आलोक, अतुल भी उसी में फंस गए। दम घुटने से अतुल सहित मजदूर प्रेम प्रसाद की जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बृहस्पतिवार की शाम 20 वर्षीय अतुल जायसवाल का शव जैसे ही दरवाजे पर लाया गया, उनकी मां मुन्नी देवी छोटे बेटे का शव देखते ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। वजह यह थी कि मुन्नी देवी दो दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हो गई थीं। उनसे अतुल की मौत की सूचना छिपाई गई थी। इसलिए अचानक बेटे का शव देखते ही बेहोश हो गईं। दो वर्ष में इस परिवार में मौत की तीसरी घटना है। दो वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में ही उनके पति सिद्धेश्वरी जायसवाल की मौत हो गई थी। उनके चार बेटे दीपक 35 वर्ष, रोहित 28 वर्ष नौकरी करते हैं। दो बेटे आलोक 25 वर्ष और अतुल 20 वर्ष पढ़ते भी हैं। इसके अलावा गिट्टी-बालू की दुकान को संभालते हैं। आलोक का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। महिलाओं के करुण क्रंदन से सभी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

दो माह पूर्व बेटे की हो गई थी मौत
घटना में मौत के शिकार हुए मजदूर प्रेम प्रसाद भूमिहीन थे। उनकी पत्नी मालती सहित तीन बेटे अंकित 15 वर्ष, कुंदन 12 वर्ष और पंकज नौ वर्ष अकेले पड़ गए हैं। उनके चार बेटों में से एक की मौत दो माह पूर्व पोखरे में डूबने से हो गई थी। वहीं, बुधवार को शौचालय के सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान प्रेम प्रसाद की मौत हो गई। परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। प्रेम का शव घर आते ही चीख पुकार मच गई। शव अंतिम संस्कार दलमदासी पोखरे पर किया गया। अंतिम संस्कार में पूर्व ब्लॉक प्रमुख उदय नारायण गुप्ता, मधुरश्याम राय और निलय सिंह सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed