फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mother and son narrowly escape car-bike collision

Kushinagar News: कार व बाइक की टक्कर में बाल-बाल बचे मां-बेटे

Sat, 22 Nov 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 22 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Mother and son narrowly escape car-bike collision
पकवा इनार। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 स्थित जेटी बाबू तिराहे के पास सर्विस लेन में कार और बाइक की टक्कर में मां और बेटे बाल बाल बच गए। इस हादसे में कार के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। क्षतिग्रस्त कार की मरम्मत कराने के लिए कुछ समय तक कहासुनी हुई।
विज्ञापन


तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के विजयपुर उत्तर पट्टी के रहने वाले शशि आर्या अपनी मां रीता देवी को बाइक से लेकर कुशीनगर जा रहा था। जेटी बाबू तिराहे के पास सर्विस लेन में कार से टक्कर हो गई। गनीमत रही कि बाइक सवार मां-बेटे बाल-बाल बच गए। शशि आर्या ने बताया कि वह कुशीनगर एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार से टक्कर के बाद बाइक से मां-बेटे गिर गए थे, लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आई। इस संबंध में चौकी प्रभारी सुजीत पांडेय ने कहा कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। आगे की कार्रवाई मिली तहरीर के मुताबिक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed