फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुशीनगर हादसा: मां और नन्ही बेटी एक साथ कुएं में गिरीं, सिर्फ मां की बच पाई जान

Fri, 18 Feb 2022 02:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 18 Feb 2022 02:52 PM IST
विज्ञापन
Mother and little daughter fell together only mother life saved
कुशीनगर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

कुशीनगर जिले के नौरंगिया गांव के स्कूल टोला में मटकोड़वा देखने नन्ही बेटी को लेकर साथ गई एक महिला भी इस हादसे की चपेट में आई। महिला की जान तो बच गई, लेकिन उसकी नन्ही बेटी परी की मौत हो गई। पीड़ितों की दुखभरी दास्तां सुनकर लोगों की आंखें भर जा रही हैं।



परी की मां माला बताती है कि उसकी शादी देवरिया जिले में हुई है। छह साल के बेटे अंश और करीब एक साल की बेटी परी के साथ मायके में रहती है। 12 फरवरी को ही बच्ची का पहला जन्मदिन था। पड़ोस में ही हल्दी की रस्म होने पर अपनी एक वर्ष की बेटी परी, 20 वर्षीय बहन पायल, चाची शकुंतला और ममता तथा चचेरी बहन पुष्पा के साथ मटकोड़वा देखने गई थी।
 

Mother and little daughter fell together only mother life saved
कुशीनगर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

महिलाएं गीत गा रही थीं। भांगड़ा की धुन पर लड़कियां नाच रही थीं। सभी खुश थे। माला बताती है कि नृत्य साफ साफ दिखाई दे, इसके लिए महिलाएं कुएं के स्लैब पर चढ़ गई थीं। अचानक महसूस हुआ कि धरती फट गई है। पानी में गिरते ही कई और लोग ऊपर से गिरने लगे। गोद में बच्ची दब गई। लगा कि अब जीवन नहीं बचेगा। अचानक एक रस्सी आयी। उसे पकड़ लिया।

 

Mother and little daughter fell together only mother life saved
कुशीनगर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

लोगों ने ऊपर खींचा तो सांस ले पायी। कई जगह चोट लग गई थी। जब कुछ होश आया तो बच्ची को देखा तो उसकी मौत हो गई थी। माला की बहन पायल की जान बाल-बाल बची, वह अब भी सदमे में है। दो चाचियों की मौत हो गई। मायके आई चचेरी बहन पुष्पा भी घायल है। पुष्पा की गोद में चार माह की बच्ची है। गनीमत रहा कि बच्ची को घर छोड़कर कुएं पर गई थी। इसी तरह कई परिवारों ने अपनों को खो दिया। यह कहते हुए माला विलाप करने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother and little daughter fell together only mother life saved
कुशीनगर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

मौत के कुएं से सकुशल निकले दो बच्चे

मौत के कुएं से बाल बाल बचने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। उनके चेहरे पर उस  मंजर की तस्वीर अभी भी चस्पा है। हांलाकि, उनकी बाल सुलभ मुस्कान देख एक पल के लिए दु:ख की इस घड़ी में लोगों के चेहरे पर सुकून के भाव आ जा रहे थे।

पांच वर्ष की अन्नू अपने मामा अमित कुशवाहा की शादी में शामिल होने नौरंगिया आयी है। इसी तरह पांच साल का उपेंद्र भी इसी कार्यक्रम में शामिल होने आया है। अन्नू बताती है कि वह नानी के साथ कुएं पर गई थी।साथ में उपेंद्र भी था। दोनों अचानक कुएं में गिर पड़े थे। दोनों बच्चों को लोगों ने किसी तरह बाहर निकाल लिया। इन दोनों बच्चों के सकुशल निकल जाने पर लोग ईश्वर का आभार जता रहे थे।

 

विज्ञापन
Mother and little daughter fell together only mother life saved
कुशीनगर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

इनकी हुई मौत

ग्रामीण बताते हैं कि नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया स्कूल टोला मे हल्दी रस्म के दौरान कुएं पर चढ़कर भांगड़ा देखते समय कुएं में 25 से अधिक महिलाएं व बच्चियां गिर गईं। उनमें से एक वर्ष की परी पुत्री राजेश, आरती (10) पुत्री इंद्रजीत चौरसिया, शशिकला (15) पुत्री मोहन चौरसिया, पूजा (15) पुत्री बलवंत यादव, सुंदरी (15)  पुत्री प्रमोद कुशवाहा, ज्योति (15)  पुत्री रामबराई चौरसिया, राधिका (16) पुत्री महेश कुशवाहा, पूजा (20) पुत्री रामबड़ाई चौरसिया, मीरा (25) पुत्री सुग्रीव विश्वकर्मा, शकुंतला देवी (35) पत्नी भोला चौरसिया, ममता देवी (35) पत्नी रमेश चौरसिया, मन्नू (20) पुत्री श्रवण की मौत हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed