फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Most of the farmers returned without urea

Kushinagar News: बिना यूरिया के लौटे अधिकतर किसान

Tue, 05 Aug 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 05 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Most of the farmers returned without urea
पटहेरवा/उजारनाथ। क्षेत्र के किसान यूरिया के लिए परेशान हैं। सोमवार की सुबह से हो रही बारिश में भीग कर किसान यूरिया लेने के लिए समिति पर लाइन में खड़े होकर इंतजार किए। इसके बाद भी सभी किसानों को यूरिया नहीं मिला।
विज्ञापन

पटहेरवा क्षेत्र के सेंदुरिया, मोगलपुरा, धार मठिया, गगलवा, लोहलनगड़ी, करमैनी आदि गांव के किसानों का कहना है कि बरसात होने से धान की फसल सहित गन्ना में यूरिया की प्रयोग किया जाना है, लेकिन तीन से चार समितियों पर घूमने के बाद उन्हें एक से दो बोरी यूरिया मिल रहा है। जबकि समिति के सचिव मांग के अनुसार यूरिया उपलब्धता नहीं होने की बात कह रहे हैं। क्षेत्र के प्रमोद गुप्ता, रफीक अली, जावेद, वकील, शिव गोबिंद, शंकर, अजय कुमार, संतोष, हरिहर, शिवशंकर आदि किसानों का कहना था कि वे सुबह से लाइन में खड़े होकर यूरिया के लिए बारिश में भीग रहे हैं, लेकिन उन्हें यूरिया नही मिली। इस संबंध में समिति के सचिव मनोज राय ने बताया कि समिति को 288 बोरी यूरीया मिली थी। उसे वितरित कर दिया गया है। यूरिया की मांग की गई है। यूरिया उपलब्ध होते ही किसानों को यूरिया वितरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed