फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Most of the equipment in the district hospital is useless

जिला अस्पताल में अधिकांश उपकरण हुए बेकार

Sat, 06 May 2017 11:46 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 06 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Most of the equipment in the district hospital is useless
अधिकांश उपकरण हुए बेकार - फोटो : अमर उजाला

पडरौना। संयुक्त जिला चिकित्सालय में जांच के नाम पर कई महंगे उपकरण उपलब्ध हैं। मसलन, सिटी स्कैन मशीन, अल्ट्रासाउंड, खून जांचने की एवीजी आदि उपकरण खराब होने के कारण इलाज प्रभावित हो रहा है। अधिकांश उपकरण खराब होने के बाद भी इन्हें ठीक नहीं कराया जा रहा है।

विज्ञापन

आग से झुलसे लोगों को भर्ती करने के लिए जिला अस्पताल भवन के प्रथम तल पर आइसोलेशन वार्ड बना है। उसमें दो एसी लगाई गई है, ताकि उसका तापक्रम सामान्य बना रहे और मरीजों की परेशानी न बढ़े। लेकिन यह एसी गर्मी शुरू होने के समय से ही खराब है। इस कारण भर्ती मरीजों की तकलीफ गर्मी में बढ़ गई है। इंसेफेलाइटिस के मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल परिसर में 10 बेड का आईसीयू भवन बना है। इसमें लगे दस वेंटिलेटर में से सात खराब हैं। ऐसी दशा में भर्ती मरीजों को बारी-बारी इस पर लिटाया जाता है। इस वार्ड में खून जांच के लिए लगी एवीजी भी खराब है।

विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय में आने वाले गंभीर बीमारियों से पीड़ित और दुर्घटनाग्रस्त लोगों की जांच के लिए तीन वर्ष पूर्व तत्कालीन पेट्रोलियम राज्यमंत्री व सांसद आरपीएन सिंह ने गेल से संपर्क कर करीब दो करोड़ रुपये की लागत की सिटी स्कैन लगवाया था। यह मशीन संचालित करने के लिए इसके विशेषज्ञ और जेनरेटर की सुविधा अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई, जिसकी वजह से इस कीमती उपकरण का कोई उपयोग नहीं हो रहा है। मरीजों को निजी डाइग्नोसिस सेंटरों पर महंगी कीमत में जांच करानी पड़ रही है। इस संबंध में सीएमएस डॉ. लालता प्रसाद का कहना था कि वेंटीलेटर, एवीजी, आइसोलेशन वार्ड की एसी सहित अन्य सभ ीतरह की समस्याओं को दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed