फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Most of the complainants returned empty handed

अधिकांश फरियादी खाली हाथ लौटे

Sat, 02 Jul 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Most of the complainants returned empty handed
कप्तानगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों का फरियाद सुनते डीएम एस.राजलिंगम व एसपी - फोटो : KUSHINAGAR
अधिकांश फरियादी खाली हाथ लौटे
विज्ञापन

कप्तानगंज में संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम और एसपी ने सुनी समस्या
पडरौना/कप्तानगंज। जिले में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कप्तानगंज तहसील में डीएम और एसपी ने फरियादियों की समस्या सनी। कप्तानगंज में 101 मामले आए। मौके पर 27 का ही निस्तारण हो सका। अन्य मामलों में कार्रवाई के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। हालांकि अधिकांश फरियादी खाली हाथ लौट गए।
संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व के 53, पुलिस के 12, विकास के चार, समाज कल्याण का एक व अन्य 31 मामले आए। डीएम ने राजस्व और पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि मामलों का निस्तारण करने में कोताही न बरतें। एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि पुलिस आम लोगों को न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध है। पडरौना में संपूर्ण समाधान दिवस पर 29 मामले आए। इनमें महज पांच मामलों का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम और एसपी ने फसल बीमा के प्रचार के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कप्तानगंज के अध्यक्ष रमेश अग्रहरि और महामंत्री के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला विकास अधिकारी राजनाथ भगत, एसडीएम गोपाल शर्मा, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, डीएसओ दिलीप कुमार, तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, बीडीओ प्रवीण कुमार शुक्ला, एसएचओ अनिल कुमार उपाध्याय, विनय कुमार मिश्रा, आशीष मिश्रा, मार्कंडेय गुप्ता, मुकुट विहारी, राहुल दीक्षित मौजूद रहे।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसारतहसील सभागर में उपजिलाधिकारी व्यास नारायण उमराव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व के 28, पुलिस के 14, विकास के 06 एवं अन्य विभागों के 64 मामले आए। राजस्व के सात मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह कालरा, तहसीलदार दीपक कुमार गुप्ता, एडीओ पंचायत शिवशंकर पांडेय, पूर्ति निरीक्षक बैजनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।

...
समस्याओं का गुणवत्ता पूर्ण करें : एडीएम
फोटो
खड्डा। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार में एडीएम की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान 57 मामले आए। इनमें सात का निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान एएसपी रितेश सिंह, एसडीएम भावना सिंह, सीओ संदीप वर्मा के सामने 57 लोगों ने अपनी समस्या समाधान के लिए प्रार्थनापत्र दिया। अधिकारियों ने सात लोगों की समस्या का समाधान करा दिया। एडीएम देवी दयाल व एएसपी रितेश सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हो जाने से तमाम विवाद स्वत: समाप्त हो जाते हैं। समाधान करते समय न्याय के सिद्धांतों का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed