फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Morning and evening fog expected till Wednesday

बुधवार तक सुबह और शाम कोहरे के आसार

Sat, 13 Feb 2021 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Morning and evening fog expected till Wednesday
बुधवार तक सुबह और शाम कोहरा के आसार
विज्ञापन

पडरौना। जिले में बुधवार तक आसमान साफ एवं मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पुरवा और पछुआ हवा चलने की वजह से सुबह-शाम कोहरा गिरने की संभावना है। इस बीच अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

यह जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के विषय वस्तु विशेषज्ञ (कृषि मौसम वैज्ञानिक) श्रुति वी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस समय कभी पुरवा तो कभी पछुआ हवा चल रही है। इस वजह से तापमान में अचानक परिवर्तन होगा। हालांकि आसमान साफ रहने और दोपहर में चटख धूप निकलने के चलते अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। रात में तापमान गिरकर 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच आएगा। इस वक्त गेहूं की फसल में बालियां निकलने लगती हैं। खेत की हल्की सिंचाई करके उसमें 30 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से यूरिया का छिड़काव करना चाहिए। इसके अलावा किसानों को बसंत कालीन गन्ने और सब्जियों की बुआई की तैयारी शुरू कर देना चाहिए। पपीता की खेती करने वाले किसान 15 फरवरी तक नर्सरी तैयार कर लें। तापमान बढ़ने पर पपीता की खेती करने में परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed