फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   More than 90 school operators lodged objection on determination of examination center

Kushinagar News: परीक्षा केंद्र निर्धारण पर 90 से अधिक स्कूल संचालकों ने दर्ज कराई आपत्ति

Sat, 02 Dec 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 02 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
More than 90 school operators lodged objection on determination of examination center
पडरौना। यूपी बोर्ड की तरफ से परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के बाद मांगे गए दावे व आपत्तियों के तहत जिले के कुल 40 नए स्कूल संचालकों ने ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराई है। केंद्रों की दूरी व बच्चों की संख्या अधिक होने की शिकायत दर्ज कराते हुए 16 और संचालकों ने प्रत्योवदन किया है। इससे संख्या बढ़ कर 51 हो गई है। संबंध में जनपदीय परीक्षा समिति आवेदन का परीक्षण कर अंतिम निर्णय लेगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बीते 24 नवंबर को कुशीनगर में 147 परीक्षा केंद्रों की सूची ऑनलाइन जारी की थी। तहसील व विभागीय स्तर की जांच के बाद जारी सूची में कहीं गड़बड़ी या शिकायत होने पर स्कूल संचालकों को साक्ष्य के साथ 30 नवंबर तक प्रत्यावेदन देने का मौका दिया था। इसके तहत जिले के कुल 91 स्कूल संचालकों ने प्रत्यावेदन दिया है। इनमें 51 संचालकों ने दस किलोमीटर दूर और बालिकाओं का केंद्र हटाने की शिकायत की है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद से जिले में 22 राजकीय, 55 एडेड समेत कुल 361 विद्यालय संचालित होते हैं। इन स्कूल संचालकों ने पिछले अगस्त व सितंबर महीने में बोर्ड की वेबसाइट पर निर्धारित 32 बिंदुओं से संबंधित प्रोफार्मा को भरकर अपलोड किया था। इसके बाद डीएम के निर्देश पर सभी एसडीएम को नोडल बनाकर राजस्व कर्मियों से 32 बिंदु पर सुविधाओं की जांच कर ऑनलाइन रिपोर्ट विभाग के माध्यम से बोर्ड के वेबसाइट पर अपलोड कराया था। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी राजकीय स्कूलों के प्रधानाचार्य व शिक्षकों की टीम लगाकर इन स्कूलों की जांच कराई। इसमें संयुक्त शिक्षा निदेशक ने स्वयं जिले में पहुंच कर स्कूलों में सुविधाओं की जांच की थी। इसके बाद बोर्ड ने 147 परीक्षा केंद्रों की आनलाइन सूची जारी की थी। जिले में हाईस्कूल में 61496 तथा इंटर में 51264 को मिलाकर कुल 112760 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज उप्र द्वारा आयोजित वर्ष 2024 की हाईस्कूल व इंटर परीक्षाओं के लिए आनलाइन प्रक्रिया द्वारा केंद्राें का निर्धारित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


000000
दावे व आपत्तियों के लिए अभी तक 91 आपत्तियां प्रस्तुत हुई हैं। इसके बाद शिकायतों का परीक्षण कर निस्तारण कर परिषद की प्रस्तुत किया जाएगा। बोर्ड की तरफ से परीक्षा केंद्रों की जारी अंतिम सूची के अनुसार परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
- रवींद्र कुमार सिंह, डीआइओएस, कुशीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed