फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   More than 400 spectators saw historical artefacts

Kushinagar News: 400 से अधिक दर्शकों ने देखी ऐतिहासिक कलाकृतियां

Sat, 30 Nov 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
More than 400 spectators saw historical artefacts
पकवा इनार। राजकीय बौद्ध संग्रहालय में शुक्रवार को तीन विद्यालयों के 400 छात्र-छात्राओं समेत अन्य लोगों ने कला वीथिकाओं का भ्रमण किया। उन्होंने बौद्ध कालीन कलाकृतियों की ऐतिहासिक देख उसके बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


कला व संस्कृति के विभिन्न पक्षों को जानने व देखने के लिए राजकीय बौद्ध संग्रहालय में राजकीय इंटर कॉलेज जमाल, डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर, बेतिया बिहार आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने भ्रमण किया। उन्होंने कला वीथिकाओं में प्रदर्शित कलाकृतियों के माध्यम से कला एवं संस्कृति के विविध पक्षों की जानकारी हासिल की। संग्रहालय के वरिष्ठ सहायक तेज प्रताप शुक्ल ने बताया कि सुबह से ही दर्शकों की आवक बनी रही। यह सिलसिला बंद होने तक चलता रहा। इससे यहां का माहौल गुलजार बना रहा। छात्र-छात्राओं ने संग्रहालय की कला वीथिकाओं में प्रदर्शित कलाकृतियां देखी और उनसे संबंधित विशिष्टताओं से भी अवगत हुए। इस दौरान तरुण शुक्ल, धीरेंद्र मिश्र, नसीरुद्दीन बेग, विकास, चंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed