फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   More than 40 players are busy preparing for boxing competition

Kushinagar News: मुक्केबाजी प्रतिस्पर्धा की तैयारी में जुटे 40 से अधिक खिलाड़ी

Mon, 07 Jul 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 07 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
More than 40 players are busy preparing for boxing competition
पडरौना। जिला स्टेडियम में मुक्केबाज खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय सब जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं। यहां आने वाले खिलाड़ियों को स्टेडियम में तैनात कोच उन्हें नियमित अभ्यास कराते हुए प्रतियोगिता में जीत का मंत्र दे रहे हैं। जैसे-जैसे प्रतियोगिता की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे वैसे जिले के खिलाड़ी अभ्यास तेज कर रहे हैं।
विज्ञापन

अगस्त के प्रथम सप्ताह में मेरठ में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक और बालिका वर्ग की मुक्केबाजी प्रतियोगिता होनी है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए शहर के अलावा देवरिया पांडेय, धर्मपुर, सुसवलिया, भटवलिया, बकुलहा, बेलवा मिश्र, सिसवा मठिया समेत अन्य गांव के 40 से अधिक खिलाड़ी स्टेडियम में सुबह शाम पहुंच कर नियमित अभ्यास करने में जुटे हैं। कोच धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मुक्केबाजी आत्मरक्षा का बेहतरीन साधन है। बेटियों के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

इस विधा का प्रशिक्षण प्राप्त कर खिलाड़ी अच्छा कॅरिअर बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगस्त के प्रथम सप्ताह में मेरठ में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक और बालिका वर्ग की मुक्केबाजी प्रतियोगिता होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed