फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Molested a woman after entering her house and beat her up when she protested.

Kushinagar News: घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा

Fri, 27 Oct 2023 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Molested a woman after entering her house and beat her up when she protested.
पुलिस ने छेड़खानी का दर्ज किया केस, महिला का पति रहता है मुंबई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। घर में घुसकर महिला के साथ गांव के एक युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। शिकायत पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। पुलिस ने युवक और उसका सहयोग करने वाली एक महिला पर केस दर्ज कर लिया है। इसके पूर्व भी युवक महिला के साथ छींटाकशी कर चुका है, लेकिन गांववालों की वजह से थाने तक मामला नहीं पहुंचा था।

तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला घर में अकेली रहती है। उसका पति मुंबई में काम करता है। गांव का एक युवक घर से निकलने पर महिला के साथ छींटाकशी करता था। उसे अकेला देख रास्ते में रोक लेता था। इसकी शिकायत कई बार युवक के घरवालों से महिला कर चुकी थी। बावजूद युवक अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा था। चार दिन पूर्व युवक महिला के घर गया। आरोप है कि उसे अकेली देख उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस या घरवालों से शिकायत करने पर युवक ने महिला को जान से मारने की धमकी दिया, लेकिन युवक की करतूतों से तंग आई महिला ने इसकी जानकारी अपने पति, युवक के घरवालों और पुलिस को दिया। पुलिस ने युवक पर छेड़खानी, मारपीट और युवक का इस मामले में सहयोग करने वाली गांव की एक महिला पर साजिश का केस दर्ज किया है। तरयासुजान थाने के इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed