{"_id":"66ee386df989aba7ee0238d9","slug":"mock-drill-of-earthquake-and-fire-safety-at-three-places-including-medical-college-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-123460-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज समेत तीन जगहों पर भूकंप और अग्नि सुरक्षा की मॉक डि्रल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज समेत तीन जगहों पर भूकंप और अग्नि सुरक्षा की मॉक डि्रल
Sat, 21 Sep 2024 08:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:37 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। आग और भूकंप से निपटने को लेकर शुक्रवार को स्वशासी मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय गांगरानी और रामकोला के त्रिवेणी चीनी मिल में मॉक डि्रल की गई। केंद्रीय विद्यालय में भूकंप के दौरान बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का अभ्यास कराया गया। जबकि मेडिकल कॉलेज में आग लगने की दशा में मरीजों व लोगों को सुरक्षित करने को लेकर डॉक्टरों व कर्मियों ने अभ्यास किया। चीनी मिल में भी अग्नि सुरक्षा को लेकर अभ्यास कराते हुए बचाव की जानकारी दी गई।
डीएम विशाल भारद्वाज के निर्देश पर एडीएम वैभव मिश्र व एसडीएम सदर व्यास नारायण उमराव के नेतृत्व में भूकंप एवं अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। जिले में घटित होने वाली आपदाओं के शमन व जवाब के लिए तत्काल प्रभाव से इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम को आदर्श सिस्टम के रूप में लागू करते हुए जिला स्तरीय इंसीडेंट रिस्पांस टीम की ओर से अभ्यास किया गया।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अग्नि शमन विभाग, पुलिस, चिकित्सा, शिक्षा व पंचायती राज समेत कई विभागों के समन्वय से केन्द्रीय विद्यालय गांगरानी में भूकंप के दौरान बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का अभ्यास कराया गया। भूकंप से पहले और भूकंप के दौरान तथा बाद में क्या करें, क्या न करें आदि की जानकारी दी गई। वहीं, स्वशासी मेडिकल कॉलेज में अग्नि सुरक्षा को लेकर इमरजेंसी सेंटर की ओर से बताए जाने पर फायर टीम एवं मेडिकल टीम ने इंसिडेंट पोस्ट, स्टेजिंग एरिया व मेडिकल पोस्ट का निर्माण किया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में अभ्यास के दौरान आग लगने की दशा में एक मरीज को कमरे से बाहर निकाला गया और उसे इमरजेंसी के मेडिकल पोस्ट तक पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अभ्यास किया। इस दौरान अग्निशमन टीम ने कहीं पर भी आग लगने की घटना होने पर कैसे उस पर काबू पाना है और फंसे हुए लोगों को कैसे सुरक्षित करना है, इस पर अभ्यास कराया। इस दौरान बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य, तहसीलदार पूर्णिमा सिंह, डॉ. उपेंद्र चौधरी, डॉ. वीरेंद्र, डॉ. अनवर, आपदा विशेषज्ञ रवि राय आदि मौजूद रहे।