{"_id":"66071bc3e6a69ab50704e5ab","slug":"mock-drill-at-airport-dog-squad-found-suspicious-bag-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-114758-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल : डाग स्क्वॉड ने ढूंढ़ निकाला संदिग्ध बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल : डाग स्क्वॉड ने ढूंढ़ निकाला संदिग्ध बैग
Sat, 30 Mar 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
कसया। हवाई अड्डे पर बम थ्रेट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। शुक्रवार को दोपहर एयरपोर्ट टर्मिनल में बैग में बम होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों ने टर्मिनल के अंदर मौजूद कर्मचारियों को बाहर निकालने के बाद बम थ्रेट कमेटी के सदस्यों को सूचना दी। बीडीडीएस (बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाॅड) को आगमन कक्ष में एक संदिग्ध बैग मिला। टीम ने पूरी सतर्कता से इसे निस्तारित किया। कार्रवाई पूरी होने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने इसे सुरक्षा के लिए किया गया माॅक ड्रिल बताया। इसके बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे एयरपोर्ट के अधिकारियों को आगमन कक्ष के बाहर बम रखे जाने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर बम थ्रेट कमेटी के सदस्य मौके पर पहुंचे। इससे पहले एयरपोर्ट सुरक्षा यूनिट (एपीएसयू) एवं भारतीय वायु सेना के डाग स्क्वाड ने मौजूद बैग का पता लगा लिया। उसके बाद एयरपोर्ट के प्रभारी डायरेक्टर नरेंद्र रे ने तत्काल रिव्यू कमेटी की बैठक की, जिसमें मॉक ड्रिल से संबंधित जानकारी दी गई।
इस दौरान कार्यकारी डायरेक्टर नरेंद्र रे, सीएनएस प्रभारी प्रणेश राय, मुख्य सुरक्षा अधिकारी संजीव कुमार, मन्नू राव, विनय कुमार गौरव आदि आदि मौजूद रहे।