{"_id":"5f5d0adb8ebc3e981058931d","slug":"mobile-atc-tower-brought-from-porbandar-kushinagar-news-gkp3653235192","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान का रास्ता साफ, पोरबंदर से आया मोबाइल एटीसी टॉवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान का रास्ता साफ, पोरबंदर से आया मोबाइल एटीसी टॉवर
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग 28 बी बैरिया चौराहे पर क्रेन से उतारा जा रहा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर क?
- फोटो : KUSHINAGAR
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान का रास्ता साफ, पोरबंदर से आया मोबाइल एटीसी टॉवर
कुशीनगर। निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने में आ रही बाधा दूर कर ली गई है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल बिल्डिंग का निर्माण होने तक मोबाइल एटीसी टॉवर से काम होगा। शनिवार को पोरबंदर (गुजरात) से यह मोबाइल टॉवर कुशीनगर एयरपोर्ट पर पहुंच गया। एयरपोर्ट पर तीन नए फायर ब्रिगेड भी तैनात कर दिए गए हैं।
कुशीनगर एयरपोर्ट पर रनवे का निर्माण तो काफी पहले पूरा हो चुका है लेकिन एटीसी बिल्डिंग का काम अधूरा है। जबकि सरकार नवंबर में यहां से घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू कराने को लेकर प्रयासरत है। इसलिए एटीसी बिल्डिंग बनाने के साथ ही वैकल्पिक इंतजाम भी प्रारंभ हो गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने गुजरात के पोरबंदर शहर से मोबाइल एटीसी टॉवर मंगाया है। शनिवार को दोपहर बाद राष्ट्रीय राजमार्ग के बैरिया चौराहे तक ट्रकों से आए इस मोबाइल टॉवर को क्रेन की मदद से उतारा गया। यहां से ट्रैक्टर से खींचकर एयरपोर्ट तक पहुंचाया गया। एयरपोर्ट पर मोबाइल एटीसी के पहुंचने से उड़ान शुरू कराने में आ रही सबसे बड़ी बाधा दूर हो गई है। इसके अलावा एयरपोर्ट पर आग से बचाव के लिए एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया की तरफ से तीन फायर ब्रिगेड भी पहुंच गए हैं। इसे एयरपोर्ट पर आग से होने वाली घटनाओं पर काबू पाने के लिए तकनीकी टीम के साथ तैनात किया गया है।
मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद तेज हुआ कार्य
एयरपोर्ट पर एटीसी बिल्डिंग का कार्य चल रहा है। कुछ अन्य अधूरे कार्यों को भी जल्दी पूरा कराया जा रहा है। बीते छह सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी व प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी समेत एयरपोर्ट अथॉरिटी के उच्चाधिकारियों ने यहां तैयारियों का जायजा लिया था। मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री ने एयरपोर्ट पर आ रही सभी बाधाओं को दूर कराकर जल्दी उड़ान शुरू कराने की बात कही थी।
विज्ञापन
100 दिन में बनेगा नया टर्मिनल बिल्डिंग
कुशीनगर एयरपोर्ट से जल्दी उड़ान शुरू कराने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा है। 25 अगस्त को डीएम भूपेंद्र एस चौधरी व एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर एके द्विवेदी ने इसके लिए भूमि पूजन किया था। इस बिल्डिंग के निर्माण के लिए एयरपोर्ट पर दिन रात काम चल रहा है। कार्यदायी संस्था को इसे सिर्फ 100 दिन में तैयार कर एयरपोर्ट अथारिटी को हैंडओवर करना है। इसके निर्माण में लगभग 26 करोड़ रुपये खर्च होंगे।