फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mob Enraged by Rumors of Cow Slaughter; Youth Seized

Kushinagar News: गोहत्या की भनक से भड़की भीड़, युवक को दबोचा

Sat, 25 Apr 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 25 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Mob Enraged by Rumors of Cow Slaughter; Youth Seized
अतरडीहा गांव के पास गोमांस के साथ पकड़े गए युवक से पुछताछ करती पुलिस व जुटी भीड़।स्रोत-सोशल मीड
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के अतरडीहा गांव के पास शुक्रवार सुबह गोहत्या का मामला सामने आया है। गांव वालों ने छोटी गंडक नदी किनारे एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसकेे दो साथी भाग निकले। युवक के पास से गोमांस मिलने का दावा किया। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के दो घंटे बाद पुलिस पहुंची। इस पर गांव वालों ने नाराजगी जताई। इस मामले में पुलिस ने गोहत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ढोलहा गांव के नयूब अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथियों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

अतरडीहा गांव के पश्चिम कुअरबरती स्थान के पास कुछ किसान खेत में काम करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में खड़े तीन संदिग्ध युवकों पर पड़ी। पास जाकर देखा तो युवकों के कपड़ों पर खून के छींटे थे। ग्रामीणों ने पूछताछ की तो युवक घबराने लगे और कुछ बताने से परहेज करने लगे। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। भीड़ बढ़ती देख दो युवक भाग निकले, जबकि एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने आसपास तलाश की तो छोटी गंडक नदी के किनारे एक काले रंग की गाय के कटे अवशेष और मांस मिलने की बात सामने आई। घटना की खबर फैलते ही आस-पास के गांवों में आक्रोश बढ़ गया और गांव वालों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

युवक की पहचान नयूब अंसारी निवासी ढोलहा गांव के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने भागे अपने दोनों साथियों के नाम भी बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed