फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MNREGA workers demonstrated in the block premises

Kushinagar News: मनरेगा मजदूरों ने ब्लाॅक परिसर में किया प्रदर्शन

Thu, 04 Apr 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 04 Apr 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
MNREGA workers demonstrated in the block premises
कोटवा बाजार। मनरेगा मजदूरों ने बुधवार को ब्लाॅक परिसर में प्रदर्शन किया। मजूदरों ने बीडीओ को मांग पत्र सौंप कर बकाया मजदूरी भुगतान करने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की। बुधवार को राधेश्याम कुशवाहा, रामबेलास और दीनदयाल की अगुआई में विजयपुर, रामपुर भाठ, हरपुर, सिरसिया बुजुर्ग सहित कई गांव के मनरेगा मजदूर मनरेगा के तहत कार्य की मांग, मजदूरी का समय से भुगतान करने, वास्तविक मजदूर से काम करवाने आदि मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। करीब एक घंटा तक प्रदर्शन करने के बाद पहुंची बीडीओ उषा पाल व नेबुआ नौरंगिया थाने के निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने मजदूरों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद मजदूरों ने बीडीओ मांग पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed