फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MLA with farmers picketed

विधायक ने किसानों के साथ धरना दिया

Mon, 09 May 2016 11:30 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Mon, 09 May 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
MLA with farmers picketed
कोटवा बाजार : गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग को लेकर नेबुआ रायगंज तिराहे पर धरना दे रहे किसानों को आश्वासन देते एसडीएम। मंच पर मौजूद क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार दुबे और हियुवा प्रभारी अजय गोविंद राव शिशु। - फोटो : अमर उजाला
­गन्ने का बकाया मूल्य दिलाने सहित आठ मांगों को लेकर क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार दुबे के साथ किसानों ने सोमवार को सुबह 11 बजे से शाम सवा पांच बजे तक नेबुआ रायगंज तिराहे पर धरना दिया। छह घंटे से भी अधिक समय तक चले धरने के दौरान जब शाम सवा पांच बजे के करीब एसडीएम खड्डा प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और 15 मई तक बकाया गन्ना मूल्य दिलाने का आश्वासन दिया, इसके बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन



सोमवार को लगभग सुबह 11 बजे किसान चीनी मिलों से बकाया गन्ना मूल्य दिलाने, नेबुआ रायगंज स्थित मातृ शिशु एवं कल्याण केंद्र पर कर्मचारी नियुक्त करने, एनएच 28 बी से परसौनी जाने वाले पिच मार्ग की मरम्मत कराने सहित आठ मांगों को लेकर क्षेत्रीय विधायक के साथ नेबुआ रायगंज तिराहे पर पहुंचे। यहां चीनी मिल तथा प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए धरने में बैठ गए।
विज्ञापन


धरनास्थल पर आयोजित सभा में विधायक ने कहा कि लोगों को अनाज उपलब्ध कराने वाले किसान आज खुद परेशान हैं। चीनी मिलें उन्हें गन्ने का बकाया मूल्य नहीं दे रही हैं। अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर शांत बैठ जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि किसानों की गन्ने की फसल सिंचाई के अभाव में सूख रही है। किसान विवश होकर रुपये उधार लेकर किसी तरह से पंपिंग सेट से गन्ने की फसल की सिंचाई करा रहे हैं। वक्ताओं का कहना था कि बहुत से किसानों को अब तक सूखा राहत राशि तक नहीं मिली। यही स्थिति ओला और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों की भी है।

किसानों की समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है। हिंदू वाहिनी के  जिला प्रभारी अजय गोविंद राव शिशु ने कहा कि 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य दिलाने का वायदा करने वाली सरकार 280 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य भी नहीं दिला पा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों का बकाया गन्ना मूल्य दिलाने के लिए इस बार आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

धरना चल ही रहा था कि शाम करीब सवा पांच बजे एसडीएम खड्डा अरुण कुमार और नायब तहसीलदार पुलिस फोर्स के सात प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। एसडीएम ने मंच से लोगों को आश्वासन दिया कि चीनी मिलों से 15 मई तक किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करा दिया जाएगा। अन्य मांगों के संबंध में उन्होंने आश्वासन दिया कि उच्चाधिकारियों से बात कर पूरी कराने की कोशिश की जाएगी। इसके बाद लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।


धरना देने वालों में राजकुमार सिंह, विजय नरायन, शाकिर अली, धनंजय सिंह, राजेंद्र पाल, कृष्ण मोहन शर्मा, श्रीकिशुन यादव सहित काफी संख्या में लोग शामिल रहे। सभा की अध्यक्षता अंगद शर्मा और संचालन व्यास वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed