फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MLA will spend the education of the chield

बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे विधायक

Wed, 28 Mar 2018 11:41 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 28 Mar 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
MLA will spend the education of the chield
पीड़ित परिवार से मिलते विधायक। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
कप्तानगंज। ग्राम सभा इंदरपुर और कारीतीन के दो लोगों की अलग-अलग दिनों में हुई आकस्मिक मौत की जानकारी होने पर बुधवार को रामकोला विधायक पीड़ितों के घर पहुंचे और ढाढस बंधाया। विधायक ने आर्थिक मदद के साथ ही बच्चों के पढ़ाई का खर्च उठाने का भी वादा किया।
विज्ञापन


इंदरपुर की दलित बस्ती के अमर की मौत बीते 20 मार्च को हो गई थी। विधायक रामानंद बौद्ध ने इस परिवार की दीन दशा देखकर तत्काल आर्थिक मदद दी। इसके अलावा कप्तानगंज चीनी मिल प्रबंधन से बात करके टिन शेड का मकान बनवाने को कहा। बाद में इस परिवार को पक्का मकान भी उपलब्ध कराने का वादा किया। इसके अलावा मृत अमर की लड़की 15 वर्षीया अर्चना, 10 वर्षीया आंचल, सात वर्षीया मनोरम और लड़के पांच वर्षीय अनूप को पढ़ाने की जिम्मेदारी भी ली।
विज्ञापन

 विधायक ने बताया कि चार अप्रैल के बाद इस परिवार के लिए मकान निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके अलावा मंगलवार को कप्तानगंज उप डाक घर के डाक सेवक व कारीतीन गांव निवासी रामनरेश गुप्ता के घर भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदरपुर के पास किसी वाहन के चपेट में आने से रामनरेश की मौत हो गई थी। विधायक ने इस परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया था। इस दौरान हियुवा के तहसील अध्यक्ष बैजनाथ गुप्त, धीरज सिंह, संजय कुमार, ओमप्रकाश राम, सेवक भारत गुप्ता, गणेश चौहान, मणिंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed