{"_id":"605240038ebc3ec39c36caa5","slug":"mla-jatashankar-tripathi-made-achievements-kushinagar-news-gkp388750075","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने गिनाईं उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने गिनाईं उपलब्धियां
विज्ञापन
खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी
- फोटो : KUSHINAGAR
विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने गिनाईं उपलब्धियां
पडरौना। आजादी के सात दशक बाद भी खड्डा विधानसभा क्षेत्र बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। गंडक नदी के दियारा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, बाढ़, रोजगार, स्वास्थ्य आदि की समस्याएं विकराल थीं। विधायक बनने के बाद बारी-बारी से इन मुद्दों पर कार्य हुआ है। चार साल में खड्डा बदले स्वरूप में दिख रहा है।
ये बातें खड्डा के भाजपा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कही। वह सर्किट हाउस में प्रदेश की भाजपा सरकार के साथ-साथ अपने चुनाव के भी चार वर्ष पूरा होने पर बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खड्डा क्षेत्र जिले का सबसे पिछड़ा इलाका है। क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, पुल, अस्पताल, बिजली आदि की व्यवस्था जरूरी है। खड्डा क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन पहले के जनप्रतिनिधियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया था। उन्होंने कि प्रदेश की भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के गरीब, मजदूर, नौजवान, शोषित, वंचित को साथ लेकर चल रही है। भाजपा सबका-साथ सबका विकास की बात करती है। गंडक नदी पर पीपा पुल की चर्चा करते हुए कहा कि अब यहां पक्का पुल बनवाने का प्रयास हो रहा है। मदरहवा में पक्का पुल के शिलान्यास हो चुका है। छितौनी को नगर पंचायत बनाया गया है। पर्यटन व रोजगार के लिए नदी क्षेत्र का विकास कराने के साथ-साथ चेपुआ मछली को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयास हो रहा है। बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत खड्डा क्षेत्र को विकास के नए मार्ग से जोड़ा जाएगा। इन सभी प्रयासों के साथ ही खड्डा में ऐतिहासिक श्री शनि देव मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।