{"_id":"5acbb6134f1c1bf0618b6865","slug":"mla-and-supporters-rejected-the-bail-application-went-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक व समर्थकों की जमानत अर्जी खारिज, गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक व समर्थकों की जमानत अर्जी खारिज, गए जेल
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी में विधायक।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। देवरिया जिला कारागार में 19 समर्थकों के साथ बंद तमकुहीराज के कांग्रेस विधायक अजय कुमार लल्लू सोमवार को कुशीनगर के सीजेएम कोर्ट में पेशी पर आए थे। विधायक व उनके समर्थकों पर दर्ज बलवा की कई गंभीर धाराओं में जमानत के लिए अर्जी दी गई थी। प्रभारी सीजेएम ने मामले की सुनवाई करते हुए शाम को जमानत अर्जी खारिज कर दी। इसके बाद सभी लोग वापस देवरिया जेल भेज दिए गए। विधायक ने इस बीच मीडिया कर्मियों से बात करते हुए शासन-प्रशासन पर संवेदनहीनता और जनहित के मामलों की अनदेखी का आरोप लगाया।
तमकुहीराज के विधायक तथा कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में विरवट कोन्हवलिया में बालू घाट निरस्त करने को लेकर धरना चल रहा था। बीते शुक्रवार को विधायक व 19 समर्थकों को प्रशासन ने निषेधाज्ञा उल्लंघन तथा शांति भंग की आशंका के आरोप में जेल भेजा था। इस मामले में विधायक व कई समर्थकों को जमानत मिल भी चुकी है। परंतु बालू घाट के ठेकेदार अवधेश सिंह की तहरीर पर विधायक अजय कुमार लल्लू, किशोर साहनी, गौतम सिंह, अंशू श्रीवास्तव, भुल्लर उर्फ बुलेट सिंह, पंकज कुमार, नारद सिंह, राजकिशोर, अमित वर्मा, व्यास कुशवाहा, रमेश पॉल, विनोद गुप्ता, शर्मा यादव, प्रमोद सिंह, लल्लन सिंह, दिनेश सिंह, तारकेश्वर सिंह, अंशू सिंह व राकेश सिंह के खिलाफ बलवा तथा सेवन क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत दर्ज केस में जमानत के लिए विधायक की तरफ से जमानत अर्जी दी गई थी। इस दर्ज मुकदमे में ही पेशी के लिए विधायक व उनके साथ जेल में बंद कई समर्थक यहां पेशी पर आए थे। दोपहर बाद सीजेएम की गैर मौजूदगी में प्रभारी सीजेएम केपी सिंह के सामने जमानत अर्जी पेश की गई। प्रभारी सीजेएम ने जमानत अर्जी नामंजूर कर दी। इसके बाद सभी को वापस देवरिया जिला कारागार भेज दिया गया।
पडरौना। जिला एवं सत्र न्यायालय में पेशी पर आए तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि इस वक्त हालात ब्रिटिश हुकूमत जैसे हो गए हैं। जनता की बात कहने पर उन्हें जेल भेजा गया है। उन पर कई गंभीर मुकदमे दर्ज कर दिए गए हैं तथा अभी कई और मुकदमे लिखे भी जाएंगे। सत्ता पक्ष के निर्देश पर प्रशासन उनकी आवाज को बंद करना चाहता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में जन प्रतिनिधियों को मिले सारे अधिकार इन लोगों ने एक तरह से बंद कर दिया है। पूरे मामले की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को दी गई है। देवरिया जेल में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मिलने आए थे, उन लोगों के जरिए अपनी बात पार्टी फोरम तक पहुंचाया हूं। मेरी गिरफ्तारी के बाद भी वहां आंदोलन चलना इस बात का प्रमाण है कि लोग खुद लड़ाई लड़ रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता पूरे मामले पर विचार कर रहे हैं और पूरी संभावना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी खुद ही विरवट कोन्हवलिया पहुंचकर जनता की लड़ाई की बागडोर अपने हाथ में लेंगे।
विज्ञापन
तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर रविवार की रात में क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में पूर्व ग्रामप्रधान की अगुवाई में ग्रामीणों ने मशाल जुलूस निकाला था। लोगों का कहना था कि जनहित के मुद्दे को लेकर धरना दे रहे विधायक की गिरफ्तारी सरकार की तानाशाही का प्रमाण है।
पूर्व ग्रामप्रधान रामनरेश कुशवाहा की अगुवाई में निकले मशाल जुलूस में अनिल प्रसाद, रमाकांत ठाकुर, बनवारी भगत, देवेंद्र चौहान, सुपन कुशवाहा, कन्हैया, रामनरेश मिस्त्री, दिलीप कुशवाहा, साधू, अवधेश सहित तमाम लोग मौजूद थे।