{"_id":"6af766d00367700a8f055607","slug":"mla-and-sdm-inspect-chhath-ghats-robust-security-arrangements-in-place-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-172267-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छठ घाटों का विधायक और एसडीएम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छठ घाटों का विधायक और एसडीएम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन
रामकोला/सलेमगढ़। छठ महापर्व को लेकर नगर पंचायत रामकोला और आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को विधायक विनय प्रकाश गोंड़ और एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने रामकोला स्थित छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी इंतजाम समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।
विधायक और एसडीएम ने खेतान चीनी मिल स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गहरे पानी वाले पोखरों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा। एसडीएम ने बताया कि पोखरे में छोटी नाव के माध्यम से पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करेंगे। महिला कांस्टेबल के साथ सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। गहरे पानी वाले स्थानों पर महिलाओं और श्रद्धालुओं को जाने से रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह और अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सलेमगढ़ में तीन घाटों की सफाई अंतिम चरण में
उधर, सलेमगढ़ स्थित प्राचीन पोखरे के तीनों पक्के घाटों की सफाई का काम अंतिम चरण में है। ग्राम पंचायत की ओर से मजदूरों को लगाकर साफ-सफाई कराई जा रही है। साथ ही घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों और आसपास की व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार साह ने बताया कि सलेमगढ़ चौराहे से छठ घाट तक करीब एक किलोमीटर की दूरी में प्रकाश की व्यवस्था की गई है। घाट तक जाने वाली सड़कों के गड्ढों की मरम्मत कराई जा रही है। शनिवार शाम तक छठ वेदियों की रंगाई-पुताई भी पूरी करा ली जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस प्राचीन पोखरे पर सलेमगढ़ के अलावा बहादुरपुर और बिहार के कोटनरहवां गांव से भी बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं अर्घ्य देने पहुंचती हैं। पर्व के अंतिम दिन सुबह करीब तीन घंटे तक यहां विशाल मेला लगता है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए तरयासुजान पुलिस के साथ पीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे।
तरयासुजान के थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ ने बताया कि छठ पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।