फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Missing woman's body found in the bush, suspicion of murder

Kushinagar News: लापता महिला का शव झाड़ी में मिला, हत्या की आशंका

Sun, 14 Apr 2024 03:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 14 Apr 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Missing woman's body found in the bush, suspicion of murder
रहसू बाजार/फाजिलनगर। घर से लापता महिला का शव शनिवार को बड़हरा-बनकटा मार्ग पर उस्मानपुर मस्जिद के पास झाड़ी में मिला। दोपहर में शव देखने के बाद युवकों ने शोर मचाया तो गांव वालों की भीड़ जुट गई। महिला के पास मिले मोबाइल फोन से पुलिस ने उसकी पहचान कर घर वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे घर वालों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। मोबाइल की मदद से पुलिस घटना की तह तक जाने में जुटी है।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के लक्षिया गांव निवासी संजय गौड़ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। शुक्रवार की शाम उसकी 45 वर्षीय पत्नी शनिचरी देवी किसी काम के लिए निकली थी। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। देर रात तक उसका पता नहीं चल सका। दोपहर करीब 12 बजे चौराखास थाना क्षेत्र के नहर की पटरी पर शीशम के पेड़ के नीचे लोगों ने महिला का शव देखा। महिला के चेहरे पर चोट के निशान थे। उसके कपड़े फटे थे।
विज्ञापन

महिला के पति संजय गौड़ ने बताया कि उनकी पत्नी से भूसा बनाने वाले मशीन संचालक से दो दिन पहले विवाद हुआ था। बाकी किसी से काई विवाद नहीं था। महिला के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर पुलिस सीडीआर की मदद से घटना की तह तक जाने में जुटी है। एएसपी रितेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला का शव कैसे झाड़ी में पहुंचा और घर से वह कब निकली थी। इसका पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। कई बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed