फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Missing girls found at Tamkuhiraj bus stand

Kushinagar News: तमकुहीराज बस स्टैंड पर मिलीं लापता किशोरियां

Sun, 01 Sep 2024 04:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 01 Sep 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Missing girls found at Tamkuhiraj bus stand
तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से 28 जुलाई को दो नाबालिग किशोरियां घर से स्कूल जाने के लिए निकलीं और रास्ते में कहीं लापता हो गई थीं। परिजनों ने फास्ट फूड की दुकान पर काम करने वाले दो लड़कों पर आरोप लगाते हुए सेवरही थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर मिलने के बाद से ही सेवरही पुलिस इस मामले को सुलझाने में लगी थी। पुलिस ने शुक्रवार की शाम तमकुहीराज बस स्टैंड से लापता दोनों किशोरियों को सकुशल ढूंढ़ लिया है। इस मामले में पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर उन्हें थाने पर बुलाया और आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद दोनों को परिजनों के हवाले कर दिया।इस संबंध में सेवरही पुलिस चौकी प्रभारी मनीष वर्मा ने बताया कि दोनों किशोरियों को उनके परिवार को सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed