{"_id":"6629a06b077561024c0c4b24","slug":"miscreants-entered-former-chiefs-house-sp-leader-met-sp-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-115920-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पूर्व प्रमुख के घर में घुसे बदमाश, एसपी से मिले सपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पूर्व प्रमुख के घर में घुसे बदमाश, एसपी से मिले सपा नेता
Thu, 25 Apr 2024 05:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 25 Apr 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। दो दिन पूर्व सेवरही के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व सपा नेता के घर में घुसे बदमाशों को लेकर मंगलवार को माहौल गर्मा गया। सपा नेताओं ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश दिखाई दे रहे हैं। एसपी ने जांच का आदेश दिया है।
तमकुहीराज निवासी व सपा नेता उदयनारायण गुप्ता निवासी परसौनी बुजुर्ग तमकुहीराज के साथ सपा नेता राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी, राजेन्द्र यादव मुन्ना आदि एसपी कार्यालय पहुंचे। सपा नेता ने एसपी को बताया कि 22 अप्रैल की रात में करीब 8.40 से 8.50 बजे के बीच में एक बाइक से तीन व्यक्ति तमकुहीराज चौराहे से होकर मेरे मकान पर पहुंचे। एक व्यक्ति सीढ़ी से होकर इधर-उधर झांकते हुए तीसरी मंजिल पर चढ़कर किनारे छिप जाता है। तब तक मेरा पालतू कुत्ता भौंकने लगता है। उस समय घर पर मां और एक आदमी रहते हैं। पत्नी बाहर गई है और मैं उस समय क्षेत्र में निमंत्रण में गया था। कुत्ता भौंकने पर मेरे आदमी के बाहर निकले तो वह व्यक्ति भागकर बाइक पर पहले से बैठे दो अन्य बदमाशों के साथ बैठकर भाग जाता है। उनकी हरकत सीसीटवी फुटेज में दिखाई दे रही है।