{"_id":"686c1fd2f8e519ae5a0b87f6","slug":"miscreants-attacked-a-young-man-standing-at-a-shop-with-a-knife-injuring-him-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-141106-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दुकान पर खड़े युवक पर मनबढ़ों ने चाकू से किया हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दुकान पर खड़े युवक पर मनबढ़ों ने चाकू से किया हमला, घायल
Tue, 08 Jul 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित बगही के पास एक पेट्रोल पंप के करीब स्थित पंक्चर की दुकान पर पांच जुलाई की शाम को पंक्चर बनवा रहे युवक पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया। उसने दो युवकों पर आरोप लगाते हुए सोमवार को पुलिस को तहरीर दी है। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पड़री गोसाई निवास रिंटू सिंह पुत्र अशोक सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि पांच जुलाई को पेट्रोल पंप के पास स्थित पंक्चर की दुकान पर बाइक की पंक्चर बनवा रहा था। इसी दौरान बाइक से आए दो युवकों ने उस पर चाकू व फाइटर से हमला कर लहूलुहान कर दिया।
कुछ लोग बीच बचाव के लिए आगे बढ़े तो उन्हें धमकाते हुए रोक दिए और फिर लात-मुक्का व डंडा से मारपीट कर अधमरा कर धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल अवस्था में उसे इलाज कराने उसके परिजन ले गए।
इलाज कराने के बाद पीड़ित ने बभनौली व पगरा बसंतपुर के दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। एक पक्ष ने तहरीर दिया है घटना की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।