फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mischievous elements set fire to the hut

Kushinagar News: शरारती तत्वों ने झोपड़ी में लगाई आग

Thu, 17 Oct 2024 04:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 17 Oct 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Mischievous elements set fire to the hut
तुर्कपट्टी। चौराखास थाना क्षेत्र के गांव धुनवलिया में मंगलवार की रात शरारती तत्वों ने झोपड़ी में आग लगा दी। झोपड़ी जलकर राख हो गई और उसमें रखा सामान नष्ट हो गया। पीड़ित की ओर से पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

गांव के मदन यादव के घर के पीछे दीवार से सटे एक झोपड़ी है, जिसमें भूसा, गेहूं धान आदि सामान रखा गया था। मंगलवार की रात में परिवार के सदस्य सो गए। इसी बीच देर रात गांव के कुछ शरारती तत्वों ने झोपड़ी में आग लगा दी। जब तक घर में सो रहे लोगों को इसकी जानकारी होती, तब तक उसमें रखा गेहूं, भूसा, लकड़ी आदि सामान जलकर राख हो गया। खिड़की के रास्ते आग जाने से घर में रखे कुछ कपड़े भी जल गए। गांव वालों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित का कहना है कि दशहरा के दिन उनके पुत्र का गांव के ही आधा दर्जन युवकों के साथ विवाद हुआ था। उन्हीं लोगों ने झोपड़ी में आग लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed