फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mirhasan and Nurfatima won the race

Kushinagar News: दौड़ में मीरहसन और नूरफातिमा ने मारी बाजी

Fri, 26 Sep 2025 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 26 Sep 2025 02:45 AM IST
सार

पिपरा कनक के कोटवा टिकमपार विद्यालय में सांसद खेल महोत्सव के तहत न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। विभिन्न दौड़, खो-खो, शतरंज और कबड्डी में स्थानीय विद्यालयों की टीमों और खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ी ब्लॉक स्तरीय रैली में भाग लेंगे।

विज्ञापन
Mirhasan and Nurfatima won the race
कोटवा टीकमपार में खो-खो खेलते बच्चे। संवाद  

विस्तार

पिपरा कनक। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय कोटवा टिकमपार परिसर में बृहस्पतिवार को सांसद खेल महोत्सव के तहत न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी ब्लॉक स्तरीय रैली प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 50 मीटर एवं 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मीरहसन प्राथमिक विद्यालय परसौनी, बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में नूरफातिमा परसौनी ने बाजी मारी। जूनियर स्तर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में राजन कोटवा टिकमपार, 200 मीटर में सद्दाम बसडिला महंथ अव्वल रहे। बालिका वर्ग की हुई 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में शालू, 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में वंदना विजेत बनीं। प्राथमिक एवं जूनियर स्तर की हुई खो-खो बालक एवं बालिका वर्ग में कोटवा टिकमपार की टीम विजता हुई। इसी तरह जूनियर स्तर पर हुई शतरंज प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग में कोटवा टिकमपार और जूनियर स्तर पर हुई कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में बसडिला महंथ और बालिका वर्ग में कोटवा टिकमपार की टीम विजेता घोषित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ तमकुहीराज बीईओ सुधीर कुमार व ग्राम प्रधान कृपाशंकर सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed