{"_id":"65a702d2d2d8dfca6b0264a7","slug":"minister-in-charge-will-come-to-the-district-on-a-two-day-visit-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-11101-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो दिवसीय दौरे पर जिले में आएंगे प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो दिवसीय दौरे पर जिले में आएंगे प्रभारी मंत्री
Wed, 17 Jan 2024 03:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। प्रदेश के खाद्य रसद व नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर कुशीनगर आएंगे। वे जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के अलावा विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के हवाले से जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद ने दी। उन्होंने बताया कि प्रभारी मंत्री बुधवार की शाम छह बजे पथिक निवास कुशीनगर आएंगे। वहां 6:15 बजे जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से वार्ता कर पथिक निवास कुशीनगर में रात्रि विश्राम करेंगे। बृहस्पतिवार की सुबह 10:30 बजे श्री राम-जानकी खाकी बाबा मंदिर वार्ड संख्या एक हाटा में विशेष स्वच्छता अभियान में शामिल होने के बाद सुबह 11:30 बजे कान्हा गौशाला का निरीक्षण करेंगे। इस दिन दोपहर 12 बजे ग्राम सभा देवकली उर्फ चकिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सजीव प्रसारण में प्रतिभाग कर 1:30 बजे मेडिकल कॉलेज के प्रसाशनिक भवन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दिन के दो बजे रविन्द्र नगर कलेक्ट्रेट सभागार में विकास योजनाओं एवं समीक्षा बैठक करने के बाद 3:30 बजे कुशीनगर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।