{"_id":"649736894294701b3b082ad4","slug":"mini-stadium-will-be-made-in-jangal-vishunpura-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-498-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जंगल विशुनपुरा में बनेगा मिनी स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जंगल विशुनपुरा में बनेगा मिनी स्टेडियम
Sun, 25 Jun 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
दस एकड़ जमीन की गई चिह्नित, खेल मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। विशुनपुरा ब्लॉक के जंगल विशुनपुरा गांव में मिनी स्टेडियम बनेगा। जमीन चिह्नित कर इसकी रिपोर्ट खेल मंत्रालय को भेज दी गई है। शासन से हरी झंडी मिलते ही निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा।
गांवों में खेल को बढ़ावा देने के लिए मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। जंगल विशुनपुरा गांव में दस एकड़ जमीन की तलाश की गई है। हालांकि, मिनी स्टेडियम के लिए तीन एकड़ जमीन चाहिए। इस ब्लॉक में स्टेडियम बन जाने से गांवों में छिपी हुई प्रतिभाओं को निखरने का मौका और खेल को बढ़ावा मिलेगा। राजस्व टीम के जरिए जमीन चिह्नित की गई है।
जिला क्रीड़ाधिकारी रवि निषाद की मानें तो ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम का निर्माण होने से स्टेडियम तक नहीं पहुंचने वाले बच्चों को आगे बढ़ने का बेहतर प्लेटफाॅर्म मिलेगा। खेल मंत्रालय को डीएम के माध्यम से प्रस्ताव भेज दिया गया है। बजट स्वीकृत होने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा।