फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Message of Buddha echoed in International Chanting ceremony

इंटरनेशनल चांटिंग समारोह में गूंजा बुद्ध का संदेश

Mon, 11 Nov 2019 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Message of Buddha echoed in International Chanting ceremony
कुशीनगर के म्यांमार मंदिर में आयोजित इंटरनेशनल चांटिंग में सूत्रपाठ करते बौद्ध भिक्षु। - फोटो : KUSHINAGAR
इंटरनेशनल चांटिंग समारोह में गूंजा बुद्ध का संदेश
विज्ञापन

कसया (कुशीनगर)। कुशीनगर में चल रहे इंटरनेशनल चांटिंग (भजन) समारोह में दूसरे दिन भी बुद्ध का संदेश गूंजता रहा। इंटरनेशनल त्रिपिटक चांटिंग काउंसिल व कुशीनगर त्रिपटक चांटिंग काउंसिल की ओर से म्यांमार मंदिर परिसर में चल रहे संयुक्त रूप से समारोह में देश-विदेश से आए बौद्ध भिक्षुओं को भगवान बुद्ध का संदेश सुनाया गया।

कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर ने बताया कि सूत्रपाठ में परिनिर्वाण सूत्र और सुदर्शन सूत्र का सस्वर पाठ किया जा रहा है। भगवान बुद्ध ने इन सूत्रों का प्रतिपादन अपने महापरिनिर्वाण के पहले कुशीनगर में किया था। इस पाठ का उद्देश्य बुद्ध के सिद्धांतों के अनुरूप विश्व में शांति, करुणा व मैत्री की स्थापना करना है। इसके लिए समाज के लोगों को प्रेरित करना भी है। यह आयोजन प्रत्येक वर्ष 10 से 12 नवंबर तक चलता है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को चांटिंग का समापन दोपहर 2 बजे प्रमाण पत्र वितरण के साथ होगा। उसके बाद मंदिर परिक्षेत्र में धम्म यात्रा होगी। यहां चांटिंग में भारत सहित 17 देशों के बौद्ध भिक्षु व भिक्षुणी शामिल हो रही हैं। दूसरे दिन चांटिंग समारोह में संयोजक टीके राय, राम नगीना, संदीप, बर्मिंदर, रंजय कुमार, सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed