फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Meritorious Students of Board Exams Honored at Talent Felicitation Ceremony

Kushinagar News: प्रतिभा अलंकरण समारोह में बोर्ड परीक्षा के मेधावी सम्मानित

Wed, 13 May 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 13 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Meritorious Students of Board Exams Honored at Talent Felicitation Ceremony
स्वामी विवेकानन्द इंटरमीडिएट कालेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल सांसद व विधायक
खड्डा। स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट काॅलेज में मंगलवार को प्रतिभा अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे एवं विशिष्ट अतिथि विधायक विवेकानंद पांडेय ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा ही मजबूत राष्ट्र का आधार है। शिक्षा केवल परीक्षा में अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसमें संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का समावेश होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा से ही मजबूत राष्ट्र और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।
विज्ञापन

विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि सफलता उन्हीं विद्यार्थियों को मिलती है, जो लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन के साथ मेहनत करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे शिक्षकों और अभिभावकों की मेहनत भी शामिल होती है। विधायक ने विद्यालय के परीक्षा परिणाम को गौरवपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल परीक्षा में शुभम गुप्ता ने 95.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में द्वितीय स्थान हासिल किया है। शशांक पांडेय एवं शिवम जायसवाल ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इंटरमीडिएट में श्रेयांश उपाध्याय प्रथम, हर्ष प्रताप द्वितीय तथा सलोनी जायसवाल तृतीय स्थान पर रहीं। अन्य विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. निलेश मिश्रा ने की। संचालन फूलबदन कुशवाहा ने किया। प्रधानाचार्य मनोज सिंह, प्रबंधक डॉ. सीपी सिंह सहित विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed