{"_id":"65fcab6de6dd4d400f06c774","slug":"meritorious-people-were-rewarded-in-the-annual-function-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-114461-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत हुए मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत हुए मेधावी
Fri, 22 Mar 2024 03:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
नेहरू इंटर कॉलेज मंसाछापर में आयोजित वार्षिकोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
मंसाछापर। पूर्व प्रधानाचार्य एवं शिक्षाविद् पंडित अनिरुद्ध शुक्ल की 83वीं जयंती पर नेहरू इंटर काॅलेज में बृहस्पतिवार को वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह हुआ। मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह ने कहा कि पं. अनिरुद्ध शुक्ल का व्यक्तित्व भुलाया नहीं जा सकता। क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने वाले वे पहले व्यक्ति थे। कार्यक्रम को सदर विधायक मनीष जायसवाल, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, दिनेश मणि त्रिपाठी, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, सुबाष दूबे, मनोज शर्मा सारस्वत, विनय राय, अश्वनी पांडेय, ममता मणि त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। अतिथियों ने कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियाें को पुरस्कृत किया। छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र दत्त शुक्ल और विद्यालय के प्रबंधक डाॅ. विजय दत्त शुक्ल ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। अध्यक्षता श्रीनिवास शुक्ल ने की और संचालन दिनेश तिवारी ने किया।
इस दौरान मदनमोहन पांडेय, महंत दीपक नाथ गिरी, हरिशंकर शुक्ल, संदीप सिंह, सुरेंद्र उपाध्याय, विनोद तिवारी, उदयभान मद्धेशिया, आलोक चौबे, साधुशरण पांडेय, ज्ञानेंद्र यादव, गोरख राय आदि मौजूद रहे।