{"_id":"5a3803cc4f1c1bc5668b5d07","slug":"meraj-won-gold-in-grapling","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुदही के लाल ने नेपाल में जीता गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुदही के लाल ने नेपाल में जीता गोल्ड मेडल
kushinagar
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
मेराज को मल्ल युद्ध में स्वर्ण पदक मिला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुदही।
काठमांडू में हुए सेकेंड साउथ एशियन ग्रेपलिंग (मल्ल युद्ध) चैंपियनशिप में दुदही के एक लाल ने गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उसे बधाइयों का तांता लग गया है।
दुदही क्षेत्र के ग्राम सभा बांसगांव के बरवापट्टी टोला निवासी शहाबुद्दीन अंसारी के पुत्र मेराज अंसारी ने काठमांडू में आयोजित सात देशों की सेकेंड साउथ एशियन ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में अपने ही हमवतन खिलाड़ी को फ़ाइनल में हराकर गोल्ड मेडल जीता है। 17 दिसंबर की शाम इस जीत की जानकारी होने पर क्षेत्र के लोगों ने मेराज के घर पहुंचकर बधाई दी।
मेराज के पिता शहाबुद्दीन अंसारी पेशे से बिहार में खेल शिक्षक हैं। मेराज के अंदर खेल की प्रतिभा को आंककर उन्होंने उसका दाखिला एलपीएस कॉलेज लखनऊ में कराया था। उन्होंने बताया कि अपने विद्यालय की ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में हमेशा अव्वल आने की वजह से मेराज की क्षमता को देखकर राज्य स्तर पर उसका चयन हुआ। उसके बाद मेराज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपना अभ्यास जारी रखा। मेहनत रंग लाई सन 2016 में मेराज का चयन भारतीय ग्रेपलिंग में हो गया, जहां दिल्ली में संपन्न हुई साउथ एशियन ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में अफगानिस्तान के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल जीता। इस पर क्षेत्र के लोगों ने कई जगह मंच से स्वागत किया। वर्ष 2017 में गोल्ड मेडल जीतकर मेराज ने पूरे जनपद का सम्मान बढ़ाया है। बधाई देने वालों में क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू, जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश वर्मा, गिरजेश कुमार जायसवाल, पारसनाथ जायसवाल, राजेश गुप्ता, मनोज पटेल, सीताराम कुशवाहा, विनय तिवारी, राजन तिवारी, दुर्गेश कुमार जायसवाल, दीनबंधु जायसवाल सहित कई लोग शामिल थे।