{"_id":"6133b9308ebc3e7a1604c620","slug":"meeting-kushinagar-news-gkp4079558136","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय संचालन की बाधा दूर करने में होगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय संचालन की बाधा दूर करने में होगी मदद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालय संचालन की बाधा दूर करने में होगी मदद
प्रधानाचार्य परिषद की बैठक में बोले डीआईओएस, जिला कार्यकारिणी का भी हुआ गठन
फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज के सभागार में शनिवार को प्रधानाचार्य परिषद की बैठक हुई। इसमें विद्यालय संचालन में सकारात्मक सोच और गुणवत्ता पूर्ण शैक्षिक माहौल बनाने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में परिषद की जिला कार्यकारिणी का गठन भी हुआ।
मुख्य अतिथि डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने कहा कि विद्यालय में शिक्षक और प्रधानाचार्य के बीच सकारात्मक माहौल बनाकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की दिशा में कार्य करना चाहिए। विद्यालय संचालन में आई हर बाधा को मिलकर दूर किया जाएगा। विद्यालयों में शैक्षिक स्तर बेहतर करने के लिए डीआईओएस कार्यालय की तरफ से हर संभव मदद की जाएगी। इसके बाद शिक्षा अधिनियम में वर्णित नियम के आलोक में विद्यालय संचालन करने की सहमति बनाकर प्रधानाचार्य परिषद के जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक डॉ. गोरख राय, अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र मणि, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रितेश चौधरी, महामंत्री डॉ. सीबी सिंह, महिला उपाध्यक्ष मुकुल शुक्ला, उपाध्यक्ष नागेश्वर पति त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह, अक्षयबर पांडेय, संयुक्त मंत्री के रूप में महेंद्र त्रिपाठी, अखिलेश सिंह , एसपी सिंह व अशोक कुमार को संगठन मंत्री और अश्विनी पांडेय को प्रवक्ता चुना गया। बैठक की अध्यक्षता परिषद के संरक्षक डॉ. गोरख राय ने किया। अंत में बैठक के संयोजक व उदित नारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।
इस दौरान रामू प्रसाद, अजीत शुक्ल, हरगोविंद मिश्र, महेंद्र तिवारी, रामनरेश त्रिपाठी, मौला प्रसाद, रमेश सिहं, सुनील चौरसिया, हृदयेश सिह, राजनारायण उपाध्याय, राजेश पाठक, पंकज कुमार श्रीवास्तव, संतोष वर्मा, दलसिंगार, सतीश आदि मौजूद रहे।