{"_id":"6605dd64490c80b66809edbe","slug":"mau-youth-stranded-abroad-returns-to-his-homeland-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-114694-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विदेश में फंसे मऊ के युवक की हुई वतन वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विदेश में फंसे मऊ के युवक की हुई वतन वापसी
Fri, 29 Mar 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
पडरौना(कुशीनगर)। प्रवासी मदद फाउंडेशन की पहल पर विदेश में फंसे मऊ के युवक की वतन वापसी हुई है। पीड़ित युवक गांव के ही एक एजेंट के झांसे में आकर मलेशिया गया था। वहां करीब चार माह तक फंसा रहा। पीड़ित ने सोशल मीडिया के माध्यम प्रवासी मदद फाउंडेशन के एक प्रतिनिधि से संपर्क किया था।
मऊ के दोहरीघाट बहादुरपुर निवासी संदीप साहनी को करीब चार माह पहले एजेंट ने अच्छा काम दिलाने का झांसा देकर मलेशिया भेजा था। मलेशिया में संदीप को किसी दूसरे काम में लगा दिया गया। वहां उन्हें काम के दौरान प्रताड़ित किया जा रहा था। संदीप ने घर जाने की बात कही तो कंपनी का मालिक उन्हें धमकी देने लगा। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने सोशल मीडिया के जरिए प्रवासी मदद फाउंडेशन से मदद मांगी। फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि परिजनों की तरफ से जानकारी होने पर भारतीय दूतावास के जरिए मलेशिया के अधिकारियों से बात की गई। इसके बाद संदीप की वतन वापसी की प्रक्रिया शुरू हुई। संदीप की सकुशल घर वापसी पर उनके परिजनों ने फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया है।