{"_id":"6a0781e1ed64a6c4cc060d58","slug":"massive-turnout-at-mega-camp-14-complaints-resolved-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-159860-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मेगा कैंप में उमड़ी भीड़, 14 शिकायतें निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मेगा कैंप में उमड़ी भीड़, 14 शिकायतें निस्तारण
Sat, 16 May 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 16 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
हाटा बिजली कार्यालय पर लगे मेगा कैंप में मौजूद अधिकारी और उपभोक्ता।स्रोत-सोशल मीडिया
- फोटो : Family
हाटा। विद्युत वितरण खंड हाटा कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मेगा कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं ने बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और खराब मीटर सहित विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। कुल 73 उपभोक्ताओं की शिकायतों का ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया, जबकि 14 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
शिविर का संचालन अधिशासी अभियंता ई. संतोष तिवारी के नेतृत्व में किया गया। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित कर्मचारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
मेगा कैंप में सबसे अधिक शिकायतें स्मार्ट मीटर से संबंधित भुगतान, गलत बिजली बिल, खराब मीटर बदलने और भार वृद्धि को लेकर दर्ज कराई गईं। अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता ई. संतोष तिवारी ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए समय-समय पर मेगा कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े और उनकी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर हो सके।
इस दौरान उपखंड अधिकारी ई. ऋषभ श्रीवास्तव, ई. बलदेव सिंह, ई. रूपेश कुशवाहा और ई. चंदन सिंह मौजूद रहे।