फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   30 players selected for divisional boxing

Kushinagar News: मंडलीय बॉक्सिंग के लिए 30 खिलाड़ियों का चयन

Sun, 13 Sep 2026 02:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
30 players selected for divisional boxing
पडरौना। रविंद्रनगर के सरस्वती चौक स्थित शाकुंतल इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को 70वीं जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न भार वर्गों में जिले की अलग-अलग तहसीलों से पहुंचे बालक और बालिका खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर 30 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजीव मल्ल, अजय मिश्रा, अभिषेक मिश्रा व नंद किशोर यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। खिलाड़ियों ने रिंग में अपनी प्रतिभा, तकनीक और जोश का प्रदर्शन किया। मंडलीय व्यायाम शिक्षक बेसिक अनिल कुमार मिश्रा और खेल सचिव माध्यमिक अनंत कीर्ति शिखर ने बताया कि प्रतियोगिता में तहसील स्तर से चयनित खिलाड़ियों ने भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले 30 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। इस दौरान पंकज शर्मा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed