{"_id":"6aa5c476fa85c2f77f0e1716","slug":"a-moving-pickup-caught-fire-the-driver-escaped-and-saved-his-life-kushinagar-news-c-205-1-ksh1051-167834-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चलती पिकअप में लगी आग, चालक ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चलती पिकअप में लगी आग, चालक ने भागकर बचाई जान
विज्ञापन
पकवा इनार। एनएच-28 पर शनिवार को हेतिमपुर नदी के पास चलती पिकअप में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। धुआं निकलता देख चालक ने गाड़ी रोककर बोनट खोला तो आग की लपटें निकलने लगीं। चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले आग ने पूरी पिकअप को चपेट में ले लिया। चालक ने भागकर जान बचाई तब तक वह आंशिक रूप से झुलस गया।
बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एकडंगी गांव निवासी सूरज कुमार चौहान (22) पुत्र रामचंद्र चौहान शनिवार को गोरखपुर से पिकअप में सर्फ (डिटरजेंट पाउडर) लादकर तमकुही गया था। दोपहर बाद माल खाली करने के बाद वह लौट रहा था। कसया थाना क्षेत्र में भैंसहा (सदरटोला) के पास पिकअप के बोनट से धुआं निकलने लगा। चालक ने तत्काल सड़क किनारे गाड़ी रोक दी और बोनट खोला। बोनट खुलते ही आग की लपटें निकलने लगीं। पिकअप से दूर भागकर उसने जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पिकअप धू-धूकर जलने लगी।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि मौके पर पहुंचे ग्रामीण और राहगीर भी गाड़ी के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। आग ने पिकअप की स्टेपनी और अगले चक्के को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पुलिस, अग्निशमन विभाग और एनएचएआई की एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची। कुशीनगर चौकी पुलिस के साथ अग्निशमन दल ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना के दौरान हाईवे पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।