फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mathouli's Dole Fair was painted in the colors of faith, the town was filled with devotion.

Kushinagar News: आस्था के रंग में रंगा मथौली का डोल मेला, भक्ति में झूम उठा कस्बा

Sun, 13 Sep 2026 03:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Mathouli's Dole Fair was painted in the colors of faith, the town was filled with devotion.
मथौली। आस्था, भक्ति और उल्लास के संगम का गवाह शनिवार को मथौली का ऐतिहासिक डोल मेला बना। शाम ढलते ही सजे-धजे डोल और आकर्षक धार्मिक झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान हनुमान, राधा-कृष्ण, बाल गोपाल, महादेव और शेषनाग समेत विभिन्न झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने झांकियों के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

हर वर्ष की भांति इस बार भी नगर पंचायत मथौली में डोल मेले का भव्य आयोजन किया गया। डोल यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कचहरी परिसर पहुंची। यहां अखाड़ों के खिलाड़ियों ने लाठी, तलवारबाजी समेत विभिन्न हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। खिलाड़ियों के शौर्य प्रदर्शन पर लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साह बढ़ाया। इसके बाद भगवती जागरण के भजन गायक राकेश तिवारी ने भजनों की प्रस्तुति से माहौल को और भक्तिमय बना दिया। देर रात तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे।
विज्ञापन

धार्मिक आयोजन के बीच रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मेले की रौनक में चार चांद लगा दिए। डोल मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। मशहूर डांसर माही और मनीषा ने गीत-संगीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। नृत्य शुरू होते ही दर्शकों की भीड़ उत्साह से झूम उठी। देर रात तक चले कार्यक्रम में कलाकारों ने प्रस्तुतियों से समा बांधे रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। हाटा, कप्तानगंज, रामकोला, अहिरौली बाजार और पर्यटन थाने की पुलिस समेत करीब 250 जवान तैनात रहे। इसके अलावा पीएसी के जवानों ने भी सुरक्षा व्यवस्था संभाली। सीओ कसया डॉ. अजय सिंह, थानाध्यक्ष कप्तानगंज धीरेंद्र राय, चौकी प्रभारी मथौली अंकित सिंह समेत पुलिसकर्मी पूरे आयोजन के दौरान सभी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे।

इस दौरान चेयरमैन नवरंग सिंह, अदालत प्रसाद, प्रिंस जायसवाल, मनीष सिंह, प्रिंस मद्धेशिया, हेमंत सिंह, दिनेश राव, रविंद्र सैनी, मानवेंद्र सिंह, महेंद्र यादव, दुर्गेश सिंह, हरेराम शर्मा, विजय सिंह, श्रीराम कुशवाहा, त्रिलोकी जायसवाल, अरविंद सिंह समेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed