फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Married woman sits on protest to stay in her in-laws' house

Kushinagar News: ससुराल में रहने के लिए धरने पर बैठी विवाहिता

Thu, 29 Jan 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 29 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Married woman sits on protest to stay in her in-laws' house
रामकोला। थाना क्षेत्र के अमडरिया गांव में एक विवाहिता ससुराल में रहने की मांग को लेकर छह दिन से घर के बरामदे में धरने पर बैठी है। विवाहिता का पति और ससुराल के अन्य लोग घर के मुख्य गेट पर ताला लगाकर भाग गए हैं।
विज्ञापन

धरने पर बैठी रेखा मद्धेशिया ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2022 में हुई थी। शादी के तीन माह बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें घर से निकाल दिया। इसके बाद से न तो पति और न ही ससुराल के किसी सदस्य ने उन्हें वापस लाने मायके गए, तभी से वह मायके में रहती है। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता और एक भाई का निधन हो चुका है। इसी कारण वह स्वयं अपने ससुराल आई है। ससुराल पहुंचते ही पति और घर के अन्य सदस्य घर के मुख्य गेट पर ताला बंद कर भाग गए। विवाहिता के ससुर नर्वदेश्वर मद्धेशिया ने बताया कि उनके बेटे से रेखा की शादी 25 नवंबर 2022 को हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही रेखा उनके परिवार को प्रताड़ित करने लगी थी। इसके कारण उनके भाई को बुलाकर मायके भेज दिया गया था। उनकी पत्नी बीमार हैं। उनके बेटे ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed