{"_id":"67311979391e42e078024017","slug":"married-woman-murdered-for-dowry-body-cremated-case-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-126208-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, शव का किया अंतिम संस्कार, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, शव का किया अंतिम संस्कार, केस
Mon, 11 Nov 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। रामकोला थाना क्षेत्र के कुस्महा के रउक टोला निवासी विवाहिता की शनिवार की शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी है।
मृतका के पिता फूलचंद्र कनौजिया निवासी ग्राम बेलकुंडा थाना रूद्रपुर जिला देवरिया ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उन्होंने अपनी पुत्री रंजना की शादी साल 2019 में रजवंत पुत्र गेना निवासी ग्राम कुस्महा रउक टोला के साथ धूमधाम से की थी। सामर्थ्य के अनुसार उन्होंने शादी में उपहार देकर वर पक्ष के साथ बेटी को विदा किया था।
आरोप है कि कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन एक वर्ष के बाद ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज में 50 हजार रुपये और एक बाइक देने की मांग करने लगे। बेटी ने मायके पक्ष की स्थिति-परिस्थिति से अवगत भी कराया, लेकिन वे लोग दहेज के नाम पर उसे प्रताड़ित करते रहे।
विज्ञापन
पति रजवंत, उसके पिता गेना, बहन प्रीति व सपना मिलकर उनकी बेटी की पिटाई किया करते थे। विवाहिता के पिता ने बताया है कि शनिवार की शाम उनकी बेटी की ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी और शव को चोरी छुपे जला दिया।
पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति, ससुर व ननद समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।