फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Married woman files dowry harassment case against in-laws

Kushinagar News: विवाहिता ने ससुरालवालों पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस

Sat, 30 Sep 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 Sep 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Married woman files dowry harassment case against in-laws
- पटहेरवा थाना क्षेत्र के पुरैना कटेया गांव का है मामला
विज्ञापन


पटहेरवा। थाना क्षेत्र की एक विवाहिता अपनी ससुराल के लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस पति सहित ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेवरही थाना क्षेत्र की इस महिला ने पटहेरवा थाने में तहरीर दी। उसने बताया कि उसकी शादी पटहेरवा थाना क्षेत्र के पुरैना कटेया निवासी मन्नू गोंड से 15 जून 2019 को हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद पति दहेज के लिए एक लाख रुपये और पल्सर बाइक के लिए दबाव बनाने लगा। इसके लिए महिला को खाना देना भी बंद कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि महिला के साथ ससुराल के लोग मारपीट भी करते थे। इसे लेकर पंचायत भी हुई। 11 मई 2023 को पति मन्नू गोंड, सुंदरेश, प्रेमप्रकाश, सुशीला और रमेश आदि ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने आरोपी मन्नू गोंड, सुंदरेश, प्रेम प्रकाश, सुशीला और रमेश के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed