{"_id":"6a5944ef4c8b5a7c030b0954","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-163891-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव
Fri, 17 Jul 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के मछरिहवा टोला में बृहस्पतिवार की शाम संदिग्ध हालात में 26 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मौके पर सीओ सदर राकेश सिंह तथा फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।
मृतका अमीरुन पत्नी असलम मूल रूप से महराजगंज जिले के चौक थाना क्षेत्र के नाथनगर गांव की रहने वाली थी। मृतका के पिता शहाबुल अंसारी ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अमीरुन को प्रताड़ित करते थे और आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। एक सप्ताह पहले भी उसकी पिटाई की गई थी।
शहाबुल अंसारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को उन्हें फोन पर सूचना दी गई कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब वह ससुराल पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। सीओ सदर राकेश सिंह ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।क