फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder

Kushinagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 29 Jan 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 29 Jan 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder
कप्तानगंज। घर में शनिवार की देर रात संदिग्ध हाल में विवाहिता का फंदे से लटका शव मिला। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की मां ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बसहिया उर्फ कप्तानगंज गांव के टोला मदरहवा की अंगीरा देवी से गांव के ही राजाराम चौहान की करीब छह वर्ष पहले शादी हुई थी। दोनों के बीच तीन बच्चे हैं। बड़े बेटे को इलाज कराने के लिए लेकर राजाराम गोरखपुर गया था। देर रात को वह घर लौटा तो उसकी पत्नी अंगीरा का शव कमरे के अंदर फंदे से लटक रहा था। रात होने के कारण घटना की जानकारी रविवार को सुबह थाने पहुंचकर पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। इसकी जानकारी होने पर विवाहिता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। एसओ राजकुमार बरवार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह की जानकारी होगी। तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
गैरजातीय विवाह से नाराज थे अंगीरा के माता-पिता
-जेल से रिहाई के बाद राजाराम ने की थी कोर्ट मैरिज
कप्तानगंज। करीब छह साल पहले अंगीरा देवी ने गांव के ही राजाराम चौहान से प्रेम विवाह किया था। दोनों के तीन बच्चे हैं। राजाराम का बड़ा बेटा दिव्यांग है। उसके इलाज के लिए गोरखपुर आना-जाना रहता था। शनिवार को सुबह वह बेटे को लेकर गोरखपुर गया था। गोरखपुर से ट्रेन से वह रात करीब 1 बजे कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पहुंचा। सवारी नहीं मिलने के कारण वह बेटे को लेकर पैदल घर करीब 2 बजे पहुंचा। घर में पत्नी का फंदे से शव लटकता देख सन्न रह गया। शव के साथ घर में रात गुजारने के बाद रविवार को सुबह 8 बजे खुद थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की मानें तो दोनों गैरजाति के हैं। शादी के करीब एक साल पहले राजाराम अंगीरा को लेकर घर से भाग गया था। अंगीरा की मां की तहरीर पर पुलिस राजाराम पर केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को जेल भिजवा दिया था। जेल से रिहाई के बाद अंगीरा और राजाराम ने कोर्ट मैरिज कर ली और गांव में रहने लगे। आज भी अंगीरा की मां राजाराम के खिलाफ मुकदमा लड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed