फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Married woman dies due to beating, parents protest by keeping dead body

Kushinagar News: पिटाई से विवाहिता की मौत, मायके वालों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

Thu, 16 May 2024 04:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 16 May 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies due to beating, parents protest by keeping dead body
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया पूरब टोला की विवाहिता की दो मई को ससुराल वालों ने पिटाई कर दी थी। गंभीर रूप से घायल 28 वर्षीय विवाहिता की बुधवार की भोर में मौत हो गई। सुबह मायके वालों ने दरवाजे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस पहले से ही पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न आदि की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया पूरब टोला निवासी इस्लाम ने बताया कि 25 जुलाई 2019 को नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सबया आबकारी निवासी मोहम्मद्दीन के पुत्र कुतुबुद्दीन से उनकी बेटी आसमा की शादी हुई थी। सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज भी दिया गया था। लेकिन, ससुराल पक्ष के लोग आए दिन दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। इसकी जानकारी उनकी बेटी हमेशा फोन पर देती थी। दो मई को उनकी बेटी आसमा को पति, ससुर, सास, ननद व देवर ने बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसे घर से निकाल दिया। इस मामले में बेटी की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ उसी दिन केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

ससुराल वालों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल आसमा को नेबुआ नौरंगिया सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज से गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। विवाहिता के पिता ने बताया कि बीआरडी के डॉक्टरों ने यह कहकर मंगलवार को उसे घर भेज दिया कि उसके बचने की उम्मीद नहीं है। इसके बाद वह घर लेकर चले आए, जहां बुधवार की भोर में करीब चार बजे उनकी बेटी आसमा की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव को थाने ले जाकर सड़क जाम करने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने जाने के बजाय परिजनों ने दरवाजे पर ही शव रख कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। इसकी जानकारी होने पर इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह, नायब तहसीलदार विशाल दत्त त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट आने की वजह से मौत की पुष्टि हो रही है। इस संबंध में इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने की वजह से मौत होेने की वजह सामने आई है। पीड़िता की तहरीर पर पहले ही पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

0
पत्नी की पिटाई करने के बाद विदेश भागा पति :
मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस पर आए परिजनों का कहना था कि आसमा की पिटाई करने के बाद उसका पति कुतुबुद्दीन विदेश भाग गया है। जबकि ससुराल के अन्य लोग भी फरार हैं। पुलिस के आश्वासन पर वे लोग प्रदर्शन खत्म कर शव का पोस्टमार्टम कराने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed