फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Married woman beaten and thrown out of the house, case filed against seven

Kushinagar News: मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला, सात पर केस

Sat, 10 May 2025 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten and thrown out of the house, case filed against seven
पटहेरवा। पटहेरवा थाना क्षेत्र गांव चौरा राम तौकल निवासी एक विवाहिता ने पति, सास, ससुर, ननद सहित परिवार के सात लोगों पर दहेज के लिए पिटाई कर घर से जबरन निकालने, आभूषण लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में पति समेत सात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। घटना सात मई की रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन

विवाहिता समीना खातून का आरोप है कि उसकी शादी चौरा राम तौकल निवासी आफताब मंसूरी पुत्र छेदी मंसूरी से आठ वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही पति आफताब मंसूरी, सास जैतून निशा ससुर छेदी मंसूरी, जेठ अख्तर मंसूरी, ननद आसमा खातून, चाचा मुल्ला मंसूरी व ननदोई मुनीर द्वारा मानसिक रूप से दहेज कम लाने की बात को कहकर ताने मारे जाते थे और प्रताड़ित किया जाता था। उसके पिता के आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर होने के कारण भी वह भी कोई मदद नही कर पा रहे थे। घटना की रात उसके पति आफताब, ससुर छेदी, जेठ अख्तर उसके कमरे में आ गए और मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिए। उसकी सास, ननद व ननदोई आकर उसके आभूषण सब छीन लिए और घर से जबरिया निकाल दिए। पुलिस ने तहरीर में नामजद पति, सास, ससुर, ननद, ननदोई, जेठ व चाचा के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed