{"_id":"682cd3bc1575983ed804b8cb","slug":"many-tests-including-x-ray-were-halted-at-night-due-to-lack-of-electricity-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-137773-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिजली के बिना रात में ठप रहीं एक्स-रे सहित कई जांचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिजली के बिना रात में ठप रहीं एक्स-रे सहित कई जांचें
Wed, 21 May 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 21 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। चक्रवात के बाद रविंद्र नगर और सरकारी काॅलोनी की लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति अभी तक पूर्ण रूप से बहाल नहीं हो सकी है। मेडिकल कॉलेज में जनरेटर चलाकर काम हो रहा है। लोड अधिक होने के कारण लैब, एक्सरे और डायलिसिस सेंटर, सिटी स्कैन की मशीनें सुचारू रूप से नहीं चल पा रही हैं। सोमवार की रात इसके चलते खून और एक्सरे की जांच नहीं हो सकी। मंगलवार को दोपहर बाद मेडिकल कॉलेज की आपूर्ति बहाल हुई। मेडिकल कॉलेज में 200 से अधिक मरीज सभी वार्डों में भर्ती किए हैं, रविवार की रात को बिजली निगम के अधिकारी मेडिकल कॉलेज की बिजली आपूर्ति बहाल होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दिए, लेकिन कुछ देर बिजली आने के बाद चली गई, जब तक बिजली थी भी अधिक हुई, इसके चलते जांच मशीनें नहीं चल सकी।
सोमवार को प्राचार्य ने इसकी शिकायत डीएम से की। डीएम के निर्देश के बाद मंगलवार को दोपहर बाद मेडिकल कॉलेज की आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली नहीं होने से लैब, एक्सरे, डायलिसिस, सिटी स्कैन, ईसीजी समेत कई जांच मरीजों की प्रभावित थी। लोड अधिक होने के कारण पीआईसीयू, आईसयू, और एसएनसीयू में भर्ती बच्चों की मशीनें जनरेटर से संचालित की जा रही थी। सोमवार की रात मेडिकल कॉलेज का पैथालॉजी, एक्सरे नहीं चला। इसके चलते इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को बाहर जांच करानी पड़ी। मंगलवार को दोपहर में आपूर्ति आने के बाद व्यवस्था पटरी पर आई। प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने बताया कि बिजली नहीं होने से बहुत परेशानी हुई है। किसी तरह जनरेटर चलाकर मैनेज करना पड़ा है। हरका के एकेडमिक ब्लॉक में चार दिनों से जनरेटर चल रहा है।