{"_id":"5abbdba24f1c1bf5298b46ad","slug":"manufacturing-clashes-dragging-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण को लेकर हुई झड़प, महिलाओं को घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण को लेकर हुई झड़प, महिलाओं को घसीटा
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
रोती हुई पीड़िता।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। विद्युत विभाग के ट्रांसमिशन डिवीजन की तरफ से वार्ड नंबर 27 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में हाईटेंशन लाइन के लिए खंभा लगाने की बात को लेकर बुधवार की दोपहर में कुछ लोगों व कार्यदाई संस्था के कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराने का प्रयास किया लेकिन बात बिगड़ गई। इस दौरान धक्का मुक्की के बाद पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग कर भीड़ हटाने का प्रयास किया।
पीड़ित पक्ष ने महिलाओं के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। वहीं कसया पुलिस ने इस मामले में सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 14 नामजद व 30 अज्ञात महिला पुरूषों के खिलाफ केस दर्ज किया है। चार लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया है। हाटा क्षेत्र में 220 केवीए का विद्युत उपकेंद्र बन रहा है। वहां से कसया के 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र तक लाइन बिछाई जा रही है। कुशीनगर नगर पालिका के वार्ड नंबर 27 दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड सदस्य रुस्तम कुरैशी की जमीन में पोल लगाया जाना है। कार्यदाई संस्था की तरफ से इसके लिए गड्ढा खोदा गया है। इस मामले में कुरैशी की तरफ से हाईकोर्ट में एक रिट दाखिल किया गया है। इसको लेकर कार्यदाई संस्था व भू स्वामी के बीच विवाद है।
बुधवार को दोपहर लगभग एक बजे विवादित स्थल पर पिलर निर्माण के लिए कार्य शुरू हुआ। तब तक वार्ड के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। काम बंद कराने के लिए कुछ महिलाएं जमीन पर लेट गईं। हंगामा की खबर मिली तो कसया थाने के एसआई भगवान सिंह, मृत्युंजय सिंह, मुकेश कुमार मिश्र सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस कर्मियों व विरोध जता रहे लोगों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। लोगों ने ईंट-पत्थर चलाए तो पुलिस कर्मियों ने भी हल्का बल प्रयोग कर लोगों को तितर-बितर किया। किसी तरह से मामला शांत कराने के लिए पुलिस मौके से चार लोगों को पकड़कर थाने ले गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यहवार किया।
विज्ञापन
वहीं भू स्वामियों का आरोप है कि विद्युत विभाग और प्रशासन की तरफ से खंभा लगवाने के लिए जबरदस्ती की जा रही है।इस संबंध में कसया एसओ विनय पाठक का कहना है कि इस विवाद में किसी को चोट नहीं लगी है। विरोध कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले को सुलझाने का प्रयास चल रहा है।