फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   manrega work witout sine board

Kushinagar News: बगैर साइन बोर्ड लगाए ही चल रहा है मनरेगा योजना से निर्माण कार्य

Sat, 06 May 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
manrega work witout sine board
बगैर साइन बोर्ड लगाए ही खैरटिया गांव के खेल मैदान का हो रहा निर्माण कार्य।संवाद
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में निर्माण कार्यों में की जा रही मनमानी
विज्ञापन


मनरेगा कार्य से चल रहे निर्माण कार्य के दौरान गाइड लाइन की हो रही है अनदेखी
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक की विभिन्न ग्राम सभाओं में मनरेगा योजना से चल रहे विकास कार्यों में मनरेगा गाइडलाइन की अनदेखी की जा रही है। कार्यस्थल पर बगैर साइन बोर्ड लगाए ही कार्य कराया जा रहा है, जबकि बोर्ड के नाम पर भुगतान किया जा रहा है। हालांकि, मनरेगा योजना में साइन बोर्ड लगाने के बाद ही कार्य शुरू कराने का प्रावधान है।
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में कुल 77 ग्राम सभाएं हैं। गांवों में मनरेगा योजना से सड़क भराई, इंटरलाकिंग, नाली, पोखरा खुदाई, खेल मैदान, मिनी स्टेडियम निर्माण के कार्य कराए जा रहे हैं। इस योजना के तहत कार्यस्थल पर साइन बोर्ड लगाकर परियोजना का नाम, लागत सहित कार्य प्रारंभ से लेकर समापन की तिथि का उल्लेख करना होता है, लेकिन नियमों को दरकिनार कर क्षेत्र के गांवों में बिना साइन बोर्ड लगाए ही निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इस बोर्ड को लगाने के लिए चार से पांच हजार रुपये धन खर्च किया जाता है। जिन कुछ जगहों पर साइन बोर्ड लगे हैं, वहां बोर्ड पर अंकित उल्लेख अपठनीय बना दिया गया है, ताकि गांव के लोगों को सही जानकारी न मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसिया कला में खेल मैदान का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है, लेकिन वहां पर भी साइन बोर्ड नहीं लगा है। ग्राम सभा कलवारीपट्टी में पोखरा सफाई और स्ट्रीट लाइट का कार्य हो गया है, लेकिन वहां भी बोर्ड नहीं है। ग्राम पंचायत खैरटिया शीतलापुर में खेल मैदान निर्माण अभी चल रहा है। इस गांव में भी साइन बोर्ड नहीं लगा है।
इस संबंध में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी राकेश मौर्या ने बताया कि बगैर साइन बोर्ड लगाए इस परियोजना का भुगतान नहीं होगा। सभी जगहों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है।

बीडीओ उषा पाल ने बताया कि मनरेगा कार्य में बगैर बोर्ड लगाए कार्य शुरू नहीं किया सकता है। यदि ऐसा हो रहा है, तो अनियमितता है। इसकी जांच कर कार्य प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed